6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, इलेक्शन जीतने वाले कांग्रेस...

दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, इलेक्शन जीतने वाले कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी का चुनाव जीता है. AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. अब कांग्रेस के दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे. मुस्तफाबाद विधानसभा से कांग्रेस ने 2 वार्ड जीते थे.

दुर्गेश पाठक से पूछा गया कि क्या ‘ऑपरेशन लोटस’ के डर से संख्या बढ़ाई जा रही है? इस पर उन्होंने कहा कि संख्या के मामले में हम काफी आगे हैं. अब बीजेपी ने भी मान लिया है कि हम विपक्ष में बैठेंगे.(पार्षदों को साधने के लिए) प्रयास किए गए थे. लेकिन अब उन्होंने मान लिया है कि एमसीडी में वे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. जो भी दिल्ली के लिए काम करना चाहता है वह हमसे जुड़ सकता है. मैं सभी भाजपा और कांग्रेस पार्षदों से भी हमारा समर्थन करने का आग्रह करता हूं. चलिए साथ मिलकर काम करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको विकास निधि के लिए धन मिले. मुस्तफाबाद में लोग अपनी व्यक्तिगत छवि पर चुने गए थे. मुस्तफाबाद से चुने गए दो कांग्रेसी पार्षद अपनी छवि के बल पर जीते हैं. उन्होंने कहा कि अली मेहंदी दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं. उनके साथ दो कांग्रेस पार्षद सबिला बेगम (मुस्तफाबाद) और नाजिया खातून (बृजपुरी) आप में शामिल हुए हैं.

बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून को 9639 वोट मिले थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरफीन नाज को हराया था. अरफीन को 7521 वोट मिले थे. नाजिया ने 2118 वोटों से पार्षद का चुनाव जीता है. वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस की सबिला बेगम ने चुनाव जीता था. उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया था. सबिला बेगम को 14921 वोट मिले थे. जबकि सरबरी ने 8339 वोट हासिल किए थे. सबिला बेगम ने ये चुनाव 6582 वोटों से जीता था.

बता दें कि 15 साल से MCD में काबिज बीजेपी ने सत्ता गंवा दी है. तीन बार से दिल्ली विधानसभा में जीत रही आप पहली बार एमसीडी में जीत हासिल करने में सफल हुई है. MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय थे. बीजेपी और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट्स उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने 247 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे थे.

15 साल बाद बीजेपी की विदाई
AAP की जीत के साथ ही 15 साल बाद MCD से बीजेपी की विदाई हो गई है. इससे पहले साल 2017 में बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीत हासिल की थी. बीजेपी ने तब कुल 270 सीटों में से 181 सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं आप को 48 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली थीं.हालांकि, इस बार के चुनाव में बाजी पलट गई और आप ने बीजेपी को शिकस्त देकर MCD की सत्ता अपने हाथों में ले ली. कांग्रेस की हालत काफी खराब रही. वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...