19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयCM हाउस से विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में,...

CM हाउस से विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। इस टीम में एडिशनल DCP और ACP भी मौजूद हैं। पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को भी हिरासत में लिया है। शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस मालीवाल को लेकर सीएम हाउस पहुंची थी, और घटना का सीन सीक्रिएट किया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से 8 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी इकट्ठे किए थे।

विभव को सिविल लाइंस थाने लेकर गई पुलिस
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आज दोपहर करीब पौने 12 बजे सीएम आवास पहुंची थी। पुलिस की टीम में एडिशनल DCP और ACP समेत कई अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में पूछताछ के लिए विभव कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस विभव को सिविल लाइंस थाने लेकर गई है। कल भी पुलिस की टीम सीएम हाउस जांच करने पहुंची थी।

सामने आई स्वाति की मेडिकल रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में स्वाति मालीवाल की आंख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई है। दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनका मेडिकल हुआ था।

स्वाति केस में AAP ने लगाए बीजेपी पर आरोप
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेत्री अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्वाति मालीवाल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “उनकी(भाजपा) पूरी मशीनरी MHA से लेकर दिल्ली पुलिस तक कैसे काम कर रही है उसका प्रमाण कल तीस हजारी कोर्ट के सामने आया है… विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में केस फाइल किया और कहा कि FIR की कॉपी उन्हें आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करवाई जाए… आज सुबह दिल्ली पुलिस कोर्ट में एक जवाब देती है कि ये FIR बहुत संवेदनशील है इसलिए हम कोर्ट में जमा नहीं कर सकते और आरोपी को नहीं दे सकते। जो FIR पिछले दो दिन से हर मीडिया वाले के हाथ में है, हर टीवी चैनल को भेजी गई… आज भाजपा की पुलिस ये कह रही है कि हम कोर्ट और आरोपी को ये FIR नहीं दे सकते… ये साजिश सीधा गृह मंत्रालय से चल रही है… “

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...