10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मामा संग बाइक पर सवार था अमेजन कंपनी का मैनेजर, बदमाशों...

दिल्ली: मामा संग बाइक पर सवार था अमेजन कंपनी का मैनेजर, बदमाशों ने सिर पर मारी गोली

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार मामा और भांजे को सिर पर गोली मार दी. फिर वहां से फरार हो गए. इस घटना में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, मामा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

मामला भजनपुरा इलाके के सुभाष विहार का है. यहां रहने वाला हरप्रीत सिंह (36) अपने मामा गोविंद के साथ मंगलवार को बाइक पर कहीं जा रहा था. तभी रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें रोका. जैसे ही हरप्रीत ने बाइक रोकी बदमाशों ने मामा-भांजे के सिर पर गोली मार दी. हरप्रीत की तो मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया.

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. एंबुलेंस से गोविंद को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे दिलशाद गार्डन स्थित गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल गोविंद का इलाज चल रहा है.

चश्मदीदों के मुताबिक, पांच हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने बताया मृतक हरप्रीत ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में मैनेजर था.

इससे पहले दिल्ली के दरियागंज में सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान फुरकान के रूप में हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम 7.50 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें चाकूबाजी की घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दरियागंज इलाके के जटवाड़ा मोहल्ले में एक कमरे में एक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया और उसके शरीर पर चाकू से वार करने के घाव थे.

जांच में पता चला कि फुरकान वहां किराए पर रहता था. फुरकान के साथ रविवार रात दो-तीन लोगों ने पार्टी की थी. फिलहाल उन लोगों की तलाश की जा रही है. तभी हत्या के कारणों का पता लग पाएगा.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...