15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: देवी को बलि कौन चढ़ाएगा... इसे लेकर हुई लड़ाई, युवक ने...

दिल्ली: देवी को बलि कौन चढ़ाएगा… इसे लेकर हुई लड़ाई, युवक ने मां और भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली (Delhi) के द्वारका इलाके में एक परिवार में देवी को ‘बलि चढ़ाने’ को लेकर विवाद हो गया. घर के सदस्यों के बीच बहस हुई और विवाद इतना बढ़ा कि परिवार के एक सदस्य ने अपनी मां और छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

एजेंसी के मुताबिक एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आरटीआर अस्पताल से जेपी कलां पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि अभिषेक और उसकी मां निर्मला दोनों को पेट और चेहरे पर चोट के निशान हैं. उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभिषेक की बहन पूजा ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई रवि ने उन पर चाकू से हमला किया.पुलिस ने बताया कि एक लिखित बयान के बाद, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत एक FIR दर्ज की गई है. टीम ने वो हथियार भी जब्त किया है, जिससे हमला किया गया था.

पूछताछ के दौरान पता चला है कि विवाद का मुद्दा देवी को ‘बलि चढ़ाने’ को लेकर था. उन लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई कि देवी को ‘बलि’ कौन चढ़ाएगा. इस बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई और मारपीट में बदल गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

दिल्ली में क्या है अपराध दर?
पिछले साल आए NCRB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 2022 के दौरान करीब 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वार्षिक अपराध रिपोर्ट में सामने आया है कि राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत साल 2022 में कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 2,89,045 मामले दर्ज किए गए थे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...