9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: ईंट मारकर युवक की हत्या, शव को बोरवेल में फेंका, तीन...

दिल्ली: ईंट मारकर युवक की हत्या, शव को बोरवेल में फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के स्वरूप नगर में तीन युवकों ने अपने साथी चंदन की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बोरवेल के गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में सूरज (24), अंकित (20) और अभिषेक (22) को गिरफ्तार किया. इनमें से सूरज और अभिषेक पहले से ही तीन-तीन आपराधिक मामलों में शामिल थे.

22 मार्च को सूरज ने चंदन को शराब पीने के बहाने बुलाया. जब सभी ने ज्यादा शराब पी ली, तो तीनों आरोपियों ने ईंटों से हमला कर चंदन को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को एक निर्माणाधीन पंप हाउस के बोरवेल गड्ढे में डालकर ऊपर से ईंटें रख दीं ताकि कोई उसे देख न सके.

CCTV फुटेज से खुला राज
23 मार्च को चंदन के घरवाले पुलिस के पास पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो CCTV फुटेज में चंदन को आखिरी बार सूरज के साथ देखा गया. इस आधार पर जब पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल लिया और अंकित व अभिषेक की संलिप्तता का भी खुलासा किया.

शव के साथ हत्या में इस्तेमाल की गई ईंटें भी बरामद
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस को घटनास्थल पर ले जाकर शव बरामद करवाया. हत्या में इस्तेमाल की गई ईंटें भी पुलिस ने जब्त कर लीं. पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक के शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी और उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...