8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्लीवासियों को लगेगा महंगी बिजली का झटका, बिजली मंत्री आशीष सूद ने...

दिल्लीवासियों को लगेगा महंगी बिजली का झटका, बिजली मंत्री आशीष सूद ने खुद दी जानकारी

Published on

दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा का दूसरा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और मंगलवार को बीजेपी सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है। बजट पेश होने से पहले दिल्लीवासियों को बड़ा झटका लगा है। बिजली मंत्री आशीष सूद ने बताया कि आने वाले समय में दिल्ली में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। अब गर्मियों में बिजली की खपत ज्यादा होगी और बढ़ा हुआ बिल भी आएगा। आम आदमी के लिए यह बड़ा झटका है।

पिछली सरकार छोड़कर गई थी इतना कर्जा
बिजली मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को बताया कि पिछली सरकार का DERC (दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग) के माध्यम से 27 हजार करोड़ के रेगुलेटरी एस्टेस का कर्ज डिस्कॉम पर बाकी है। इसकी वसूली करने के लिए कंपनियां बिजली की कीमत में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। आप सरकार के कार्यकाल में ही हाई कोर्ट के आदेश पर DERC को टैरिफ ऑर्डर लाने के आदेश जारी किए थे। पिछली सरकार ने जनता के हितों का बचाव नहीं किया।

दिल्ली में महंगी होने वाली है बिजली
जनकपुरी से विधायक आशीष सूद ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बिजली के दाम में इजाफा होने वाला है। इसके बाद कुछ लोग बीजेपी सरकार पर निशाना साधेंगे। सरकार इसको लेकर DERC से संपर्क में है। दिल्ली में बिजली के बिल बढ़ने से पहले ही बीजेपी ने पूर्ववर्ती आप सरकार पर ठीकरा फोड़ दिया है।

300 यूनिट बिजली भी नहीं मिली फ्री
बिजेपी ने विधानसभा चुनाव में अपने संकल्प पत्र दिल्लीवासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। राजधानी में बीजेपी सरकार को एक महीना हो गया, लेकिन अब तक इसको लागू नहीं किया गया है। इसे लेकर भाजपा सरकार ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसको लेकर विपक्ष लगातार सीएम रेखा पर हमलावर है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

सबरीमाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 24 ठिकानों पर तलाशी

नई दिल्ली।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामले में धन शोधन...

आगामी बजट में विवाहित जोड़ों को मिल सकती है बड़ी राहत

नई दिल्ली।केंद्र सरकार आगामी आम बजट में विवाहित जोड़ों के लिए वैकल्पिक संयुक्त कर...

भाजपा को मिला नया  राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत नितिन नवीन ने आधिकारिक...