9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग, HC...

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग, HC ने प्रवेश वर्मा, केजरीवाल को नोटिस भेजा

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को मंत्री प्रवेश वर्मा, आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य को नोटिस जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी। याचिकाकर्ता विश्वनाथ अग्रवाल ने निर्वाचित उम्मीदवार के चुनाव को अमान्य घोषित करने और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पर नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश देने की मांग की है।

मतदान के दौरान पक्षपात करने का आरोप
याचिकाकर्ता का आरोप है कि मतदान के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने अनुचित, अन्यायपूर्ण, पक्षपातपूर्ण और अवैध कार्यवाही होने दी। इस वजह से चुनाव लोकतांत्रिक संस्था के मूल ढांचे का पालन नहीं हो पाया। याचिकाकर्ता को एनसीपी पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। याचिकाकर्ता ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मदीवार अरविंद केजरीवाल, संदीप दीक्षित और अन्य उम्मीदवारों को भी पार्टी बनाया है।

कोर्ट ने 23 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया
अर्जी पर सुनवाई करते हुए जस्टिस जसमीत सिंह ने चुनाव आयोग, आप नेता केजरीवाल, भाजपा नेता परवेश वर्मा, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित सहित 23 उम्मीदवारों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता ने नई दिल्ली सीट के चुनाव नतीजे को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है। इस सीट पर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की गई है।

भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की
बता दें कि इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा विजयी हुए। इस सीट पर उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया। वर्मा को इस सीट पर 30,088 वोट मिले और उन्होंने 4089 वोटों के अंतर से केजरीवाल को हराया। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी इस सीट से उम्मीदवार थे। दिल्ली चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को हुआ और चुनाव नतीजे आठ फरवरी को आए। इस चुनाव में भाजपा ने 27 साल के बाद सत्ता में वापसी की। भाजपा को 48 और AAP को 22 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट जीत नहीं पाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...