12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतिब्बत में व‍िनाशकारी भूकंप, क्‍या सच हुई नास्त्रेदमस की 2025 की भविष्यवाणी?...

तिब्बत में व‍िनाशकारी भूकंप, क्‍या सच हुई नास्त्रेदमस की 2025 की भविष्यवाणी? कई और तबाहियों के लिए रहना होगा तैयार!

Published on

पेरिस

नेपाल की सीमा के पास तिब्बत के शिगात्से में मंगलवार सुबह आए तेज भूकंप में 53 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हैं। शिगात्से शहर में आए 7.1 तीव्रता के इस भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। नेपाल, भारत, चीन के भी कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके आए हैं। इतना ही नहीं भूकंप के बाद भी कई झटके (ऑफ्टरशॉक) महसूस किए गए। भूकंप में बड़ी संख्या में मौतों और बड़ी-बड़ी इमारतों के मलबे में बदलने से हुई तबाही ने माइकल डी नास्त्रेदमस की वर्ष 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियों की तरफ ध्यान दिलाया है।

फ्रांस के 16वीं सदी के फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने मौजूदा साल, 2025 के लिए भयंकर आपदाओं की भविष्यवाणी की है। इनमें भूकंप, बाढ़, वैश्विक अशांति, महाशक्तियों का टकराव, आर्थिक उथल-पुथल, साइबर खतरे और वैश्विक अस्थिरता शामिल हैं। नास्त्रेदमस के कई दावों का पहले भी ठीक होने का दावा किया जाता रहा है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आए भूकंप को भी उनकी भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है क्योंकि नास्त्रेदमस के दावे के मुताबिक ही इस साल की शुरुआत में भीषण भूकंप आया है। नास्त्रेदमस ने 2025 में और भी कई चुनौतियों और आपदाओं का जिक्र अपनी किताब में किया है।

2025 को लेकर डराने वाली भविष्यवाणियां
नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां उनकी पुस्तक ‘लेस प्रोफेइट्स’ में दर्ज हैं, जिसे उन्होंने 1555 में लिखा था। इन भविष्यवाणियों की व्याख्या अलग-अलग तरह से की जाती है। इस किताब में लिखी घटनाएं आज की दुनिया की चुनौतियों से मिलती-जुलती हैं। लेस प्रोफेइट्स में 900 से ज्यादा कविताएं हैं, जिन्हें रहस्यमय तरीके लिखा गया है। दावा किया जाता है कि इन कविताओं में नेपोलियन का उदय, विश्व युद्ध और आधुनिक तकनीक की प्रगति जैसी प्रमुख वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी की गई थी, जो ठीक साबित हुईं।

नास्त्रेदमस ने अपनी कविताओं में प्राकृतिक आपदाओं का बार-बार जिक्र किया है। इसमें धरती का हिलना और नदियों के उफान का जिक्र 2025 में होता है। वैज्ञानिक समुद्र के बढ़ते जल स्तर, बर्फ की चोटियों के पिघलने और तेजी से बिगड़ते मौसम के पैटर्न के बारे में इसे चेतावनी मानते हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में भूकंप और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की बात 2025 में की गई है।

नास्त्रेदमस की कविताओं की व्याख्या के लिए माना जाता है कि उनकी भविष्यवाणियां ठीक उसी तरह नहीं हो सकतीं जैसा वर्णित है। वे पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, संघर्ष और प्रगति के बारे में स्थायी मानवीय चिंताओं को दर्शाती हैं। 2025 आने के साथ ही उनका लेखन अनिश्चितता, भविष्य की चुनौती और आने वाले खतरों का ध्यान दिलाता है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...