13.7 C
London
Tuesday, June 24, 2025
Homeराज्यविनेश की गाड़ी पर सवार होकर क्या हुड्डा ने शुरू कर दी...

विनेश की गाड़ी पर सवार होकर क्या हुड्डा ने शुरू कर दी हरियाणा चुनाव कैंपेन की शुरुआत?

Published on

चंडीगढ़:

हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के एक दिन बार पैरिस ओलंपिक से लौटीं विनेश फोगाट को दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में लोग विनेश फोगाट का स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। राजनीतिक दलों के नेता भी विनेश फोगाट का भी स्वागत करने पहुंची। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे। दीपेंद्र हुड्डा ने विनेश का स्वागत किया और उनके साथ एक गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। राजनीतिक हलको में चर्चा है कि विनेश की गाड़ी पर सवार होकर दीपेद्र हुड्डा ने हरियाणा में चुनाव कैंपेन की शुरुआत कर दी है।

हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभ चुनाव होने है। सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस इस बार विनेश फोगाट के मुद्दे पर बीजेपी को घेरना चाहती है। विनेश को जब पैरिंस ओलंपिक में डिस्कवालीफाई किया गया था तब से कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भूपेंद्र हुड्डा ने तो विनेश को राज्यसभा भेजने की मांग कर डाली थी। वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि विनेश, कोई नहीं बहन, आपको मेडल पोडियम पर चढ़ने का अवसर नहीं मिल पाया तो क्या हुआ हमारे लिए आपकी ये छलांग दुनिया के किसी भी पोडियम से कहीं ज्यादा ऊंची थी। पेरिस से लौटने पर आपके स्वागत के लिए हम सब आतुर हैं।

क्या विनेश को टिकट देगी कांग्रेस
कांग्रेस विनेश के मुद्दे को ढाल बनाकर इस चुनाव में फायदा लेना चाहती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस चरखी दादरी से विनेश फोगाट को विधानसभा चुनाव मेंं उतार सकती है। हालांकि विनेश कांग्रेस के इस ऑफर को स्वीकार करेगी या नहीं ये आने वाला समय ही बताएगा। क्योंकि उनकी बहन बबीता फोगाट भी बीजेपी की टिकट से यहीं से चुनाव लड़ी थी। ऐसे में अगर विनेश चुनाव लड़ती हैं तो दोनों बहनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बीजेपी भी नहीं लेना चाहती रिस्कविनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से अयोग्य घोषित होने के बाद से ही हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हैं। सभी राजनीतिक दल विनेश फोगाट के समर्थन में आगे आ रहे हैं। विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने घोषणा की है कि फोगाट को कांस्य पदक विजेता के बराबर सम्मानित किया जाएगा और उनके लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहा था कि विनेश भले ही फाइनल मुकाबला नहीं लड़ पाईं हो लेकिन वे सभी के लिए एक चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें वह सभी पुरस्कार और सुविधाएं देगी जो कांस्य पदक विजेता को दी जाती हैं।

Latest articles

Lucky Zodiac Sign:24 जून 2025 इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ दिन चमकेगी किस्मत और मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 24 जून 2025 को ग्रहों की...

जयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द

नई दिल्लीजयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द,देश की एयरलाइन्स की...

पेट्रोल हो सकता है महंगा

नई दिल्लीपेट्रोल हो सकता है महंगा,ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई...

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में आप जीती

गांधी नगर4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव: गुजरात के विसावदर, पंजाब के लुधियाना में...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...