7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिमैं अगले 15 अगस्त को लालकिले पर फिर आऊंगा... मोदी ने दी...

मैं अगले 15 अगस्त को लालकिले पर फिर आऊंगा… मोदी ने दी ‘2024’ की गारंटी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से 10वीं बार देश को संबोधित किया. उन्होंने इस अवसर पर हजार साल की गुलामी का इतिहास याद दिलाया तो साथ ही ये भी कहा कि हम इस समय जो फैसले ले रहे हैं वो आने वाले हजार साल के लिए भारत का भाग्य लिखेंगे. पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आने वाले पांच साल के लिए गारंटी भी दी.

उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और ये भी कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हमारी सरकार करती है न, उनका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. लिखकर रख लीजिए, आज जिन योजनाओं का शिलान्यास हम कर रहे हैं न, इनका उद्घाटन भी आपने मेरे नसीब में ही छोड़ा हुआ है.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि अगले साल फिर आऊंगा. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है कि देश आने वाले पांच साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगा. पीएम मोदी ने विश्वकर्मा योजना शुरू करने का ऐलान किया और कहा कि हम ये योजना ये भी कहा कि हम ऐसी योजना लेकर आने वाले हैं जिससे शहर की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का भी अपने घर का सपना साकार हो सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से विकास का रोडमैप भी बताया और ये भी कि अर्थव्यवस्था का तेज विकास किस तरह होगा. उन्होंने ने किसान से लेकर गरीब तक, महिलाओं से लेकर मणिपुर हिंसा तक, समय से पहले नए संसद भवन के निर्माण का भी उल्लेख किया और कहा कि ये नया भारत है. ये संकल्पों से भरा भारत है. पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक शक्ति बढ़ी है तो हमारी सामरिक शक्ति को भी नई ताकत मिली है.

उन्होंने सेना को युद्ध योग्य बनाने के लिए निरंतर रिफॉर्म का उल्लेख किया और बम धमाके की घटनाओं का जिक्र भी. पीएम ने कहा कि सीरियल बम धमाके का जमाना बीती बात हो गई है. आतंकी घटनाओं में कमी आई है, परिवर्तन का वातावरण बना है. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना लेकर चलने की बात कही और ये भी कहा कि हमें राष्ट्रीय चरित्र के लिए और बल देते हुए आगे बढ़ना होगा.

एकता के भाव के साथ चलने का दिया मंत्र
पीएम मोदी ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि भारत की एकता हमें सामर्थ्य देती है. हम सबको एकता के भाव के साथ चलना होगा. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लिए श्रेष्ठ का भाव लेकर चलने का मंत्र भी दिया. पीएम मोदी ने वीमेन लेड डेवलपमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि पायलट से लेकर चंद्रयान मिशन तक, महिला शक्ति लीड कर रही है. उन्होंने आने वाले साल में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का मंत्र भी दिया.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...