नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय झंडे तिरंगा के ऊपर से कुछ गाड़ियां गुजरती हुई दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो केरल का है, जहां भीड़ ने तिरंगे का अपमान करते हुए पाकिस्तानी झंडे फहराए। वीडियो को वायरल करके लोकसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। आखिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई क्या है? आइए जानते हैं।
क्या किया जा रहा दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, “केरल के इस वीडियो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें । 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है।” वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर तिरंगा झंडा बना हुआ है, जिसके ऊपर कई कई ऑटो गुजर रहे हैं। इन ऑटो पर पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु-अकबर’ का संगीत सुनाई दे रहा है।
Salute to this man on motor cycle. In 2 minutes' video, this man is the only one who refused to step on Indian flag, passed besides the flag. pic.twitter.com/MhcNTi6eJM
— Arif Aajakia (@arifaajakia) March 10, 2020
वायरल वीडियो की पड़ताल
वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए इसकी कुछ तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इससे हमें वायरल वीडियो रीयल इंडियन यूट्यूब चैनल पर मिला। इस चैनल पर ये वीडियो 6 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के टाइटल में लिखा था ‘पाकिस्तान के लोग भारतीय झंडे पर वाहन चला रहे हैं।’
इसके बाद ये वीडियो हमें एक ट्विटर अकाउंट पर भी मिला, जोकि 10 मार्च 2020 को पोस्ट किया गया था। इससे ये साफ हो गया कि ये वीडियो कम से कम 3-4 साल पुराना है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो में जो लोकसभा चुनाव से जोड़कर दावा किया जा रहा वो गलत है।अब हमने वीडियो के 1 मिनट 30 सेकंड पर एक काले रंग की गाड़ी की नंबर प्लेट पर गौर किया, जिस पर BFK- 625 लिखा हुआ देखा जा सकता है। जब इसे गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि इस तरह की नंबर प्लेन पाकिस्तान में होती है।
वीडियो में एक दुकान नजर आ रही है, जिस पर ‘सनम’ लिखा है। जब गूगल मैप पर इस नाम को सर्च कियी तो करांची के तारिक रोड पर सनम नाम का यह दुकान हमें मिली। इसके अलवा कराची स्ट्रीट व्यू – पाकिस्तान यूट्यूब चैनल के 15 मिनट 58 सेकंड पर वायरल वीडियो में नजर आ रही जगह को देखा जा सकता है।वायरल वीडियो में जो ऑटो दिख रहे हैं वो भी केरल में इस्तेमाल नहीं होते। ऐसे ऑटो पाकिस्तान में चलते हैं।
वीडियो में किया जा रहा फर्जी दावा
वीडियो की पड़ताल करने पर हमने पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केरल में भीड़ द्वारा तिरंगे का अपमान करते हुए पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने का दावा फर्जी है। ये वीडियो केरल का नहीं बल्कि पाकिस्तान के करांची का है और ये काफी पुराना वीडियो है, इसके लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
