26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी को बरमूडा पहनने की बात कहने वालों ने माफी मांगी...

ममता बनर्जी को बरमूडा पहनने की बात कहने वालों ने माफी मांगी थी क्या? टीएमसी का पलटवार

Published on

कोलकाता

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर मचे बवाल के बीच बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आमने-सामने हैं। टीएमसी नेता रिजु दत्ता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का साल 1998 का मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट इवेंट का वीडियो पोस्ट किया था। इस पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने उनकी आलोचना की थी। अब रिजु दत्ता ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले उनके नेताओं को कान पकड़कर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से माफी मांगनी चाहिए।

टीएमसी नेता रिजु दत्ता ने कहा, ‘जब दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को गाली देकर कहा कि वह बरमूडा पहनती हैं, क्या उन्होंने अपने कान पकड़े थे, माफी मांगी थी? उन्हें अपना पाखंड बंद करना चाहिए। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और आतंकी घटना की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को अपने कान पकड़कर दीपिका पादुकोण से माफी मांगनी चाहिए।’

‘बिल्किस बानो के दोषियों को संस्कारी ब्राह्मण कहती है बीजेपी’
लॉकेट चटर्जी के बयान पर रिजु दत्ता ने कहा, ‘वह ऐसी पार्टी से जुड़ी हैं जो बिल्किस बानो के दोषियों को संस्कारी ब्राह्मण कहती है। मैं ऐसी पार्टी से आता हूं जिसकी सीएम देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं और महिला सशक्तिकरण का सिंबल है। हमें पता है कि महिलाओं का सम्मान कैसे करना है?’ रिजु दत्ता ने ब्यूटी पेजेंट के स्विमसूट राउंड के दौरान स्मृति ईरानी का एक वीडियो ट्वीट किया था। इस पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने रिजु दत्ता पर दुर्भावनापूर्ण होने का आरोप लगाया था।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...