15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'भतीजे' पर भड़के दिग्विजय, बोले- गद्दारों के साथ है, शर्म आनी चाहिए

‘भतीजे’ पर भड़के दिग्विजय, बोले- गद्दारों के साथ है, शर्म आनी चाहिए

Published on

गुना ,

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य के बीच तलवारें खिंच गई हैं. अदावत की मुख्य वजह केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को माना जा रहा है. दरअसल, छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के प्रचार के लिए दिग्विजय सिंह खेराड़ गांव पहुंचे थे. चुनावी सभा में दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दोबारा गद्दार करार दिया. दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कायर बताते हुए विचारधारा से समझौता करने वाला बताया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में गए मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य रुद्रदेव सिंह को भी दिग्विजय ने गद्दार करार दिया. दिग्विजय सिंह ने मंच से बयान देते हुए कहा कि उनके भतीजे ने भी गद्दारों (ज्योतिरादित्य सिंधिया) का साथ दिया. आखिर क्या नहीं किया इस परिवार के लिए? लेकिन उसके बाद भी गद्दारी की और गद्दारों के साथ मिलकर हमारा विरोध करता है. शर्म आनी चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए रुद्रदेव सिंह पर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह और उनके परिवार के खिलाफ रुद्रदेव सिंह द्वारा अक्सर टिप्पणी की जाती है. रुद्रदेव सिंह अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे में शामिल हो गए हैं. दिग्विजय सिंह इसी बात से नाराज हैं.

वहीं, मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य व दिग्विजय सिंह के भतीजे रुद्रदेव सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गद्दारी तो 2004 में लक्ष्मण सिंह ने की थी, जब वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे. रुद्रदेव ने कहा वे केवल सम्मान चाहते हैं जो उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है.

रुद्रदेव सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और बीजेपी का दामन थाम लिया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के परिवार में सेंध लगाकर रुद्रदेव को बीजेपी में शामिल कराया था. तभी से रुद्रदेव सिंह लक्ष्मण सिंह के खिलाफ बयानबाज़ी करते रहते हैं. मधुसूदनगढ़ राजपरिवार दिग्विजय सिंह की नजदीकी रिश्तेदारी से जुड़ा हुआ है. लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने परिवार के बीच दरार पैदा कर दी.इससे पहले राघोगढ़ में भी दिग्विजय सिंह के नजदीकी हीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर सिंधिया के साथ बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी. हीरेंद्र सिंह अब बीजेपी से प्रत्याशी हैं

Latest articles

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

More like this

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...