8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकोयंबटूर, मंगलुरु ब्‍लास्‍ट का डायरेक्‍ट ल‍िंक! सुसाइड अटैक की फ‍िराक में ISIS...

कोयंबटूर, मंगलुरु ब्‍लास्‍ट का डायरेक्‍ट ल‍िंक! सुसाइड अटैक की फ‍िराक में ISIS के हमदर्द, अच्‍छे नहीं संकेत

Published on

नई दिल्‍ली

जांच एजेंसियों के लिए अच्‍छी खबर नहीं है। कोयंबटूर और मंगलुरु ब्‍लास्‍ट के तार जुड़ते दिख रहे हैं। जांच में ISIS एंगल सामने आ रहा है। पता चला है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने हुआ विस्फोट आतंकवादी हमला है। इसमें शामिल अपराधी इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रेरित मॉड्यूल के सदस्य हैं। इसे भारत में ISIS हमदर्द के आत्मघाती हमले का पहला प्रयास कहा जा सकता है। हालांकि, इस घटना में सिर्फ हमलावर जमीशा मुबीन मारा गया था। खुफिया एजेंसियों के असेसमेंट में यह बात सामने आई है। कोयंबटूर में अक्‍टूबर में विस्‍फोट हुआ था। मंगलुरु ब्‍लास्‍ट में भी कर्नाटक पुलिस को आईएस एंगल मिल चुका है।

जांच में आरोपी शारिक के घर से विस्‍फोटक तैयार करने वाली सामग्री बरामद हुई थी। शारिक ISIS से प्रभावित था। शारिक कई हैंडलर्स के साथ काम करता था। इनमें एक अल हिंद भी था जो ISIS से प्रेरित था। शारिक हैंडलर्स से कॉन्टैक्‍ट करने के लिए डार्क वेब का इस्‍तेमाल करता था। सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुबीन अपने आत्मघाती मिशन में ज्‍यादा से ज्‍यादा नुकसान का इरादा रखता था। इसका संकेत ब्‍लास्‍ट साइट पर विस्‍फोटक सामग्रमी के अवशेषों से मिलता है। जांच एजेंसियों के नोट में यह बात कही गई है।

मुबीन ने की थी दूसरे मंदिरों की भी रेकी
ईश्वरन मंदिर के अलावा मुबीन और उसके साथियों की अन्‍य मंदिरों पर भी नजर थी। उन्‍होंने 23 अक्टूबर को आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। इसके पहले उन्‍होंने कई बार धनवंतरी मंदिर, संगमेश्वर मंदिर, पुलियाकुलम मंदिर, मुंधी विनयगर मंदिर और कोनियाम्मन मंदिर की भी रेकी की थी।

नोट में कहा गया है कि मुबीन के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री मिली थी। साथ ही हाथ से लिखे जेहादी नोट मिले थे। इससे उसकी शैतानी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यह देखने में मिला कि मुबीन और उसके साथियों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये आईईडी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायनों को खरीदा था।

मुबीन और उसके साथी इस्लामिक स्टेट के विचारक और श्रीलंकाई कट्टरपंथी जहरान हाशिम से प्रेरित थे। हाशिम कोलंबो में ईस्टर संडे सीरियल ब्लास्ट में मारा गया था। मुबीन और साथियों ने इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा ली थी। 21 अप्रैल, 2019 को श्रीलंका में हुए हमलों की तर्ज पर कोयंबटूर हमले का प्रयास किया था।

खतरनाक हैं आतंक‍ियों के इरादे
खुफिया अधिकारियों के अनुसार, जमीशा मुबीन की जिंदगी पेचीदा है। वह एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से पुस्तक विक्रेता बना। उसने दिव्‍यांग महिला से शादी की। उसकी मां प्रशिक्षित इस्लामी विद्वान हैं। मां ने उसे सख्त इस्लामी जीवन शैली की ओर आगे बढ़ाया। मुबीन नियमित तौर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन की क्‍लास अटेंड करता था। जून 2019 में अजहरुद्दीन कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया था। आईएसआईएस के साथ संबंधों के कारण उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

23 अक्टूबर, 2022 कोट्टई ईश्वरन मंदिरके पास एक कार में विस्फोट हुआ था। ब्लास्ट कार में एक युवक का जला हुआ शव मिला था। इस घटना में मंदिर के पास एक अस्थायी शेड को मामूली क्षति के अलावा कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ था। मृतक की पहचान जमीशा मुबीन के तौर पर हुई थी। ब्लास्ट में पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर, चारकोल और आइसोप्रोपिल अल्कोहल के मिश्रण के साथ-साथ कील और मार्बल का इस्तेमाल किया गया था। इधर, मंगलुरु ब्‍लास्‍ट में आरोपी शारिक का हैंडलर अराफत अली था। वह दो मामलों में आरोपी है। अली मुसाविर हुसैन के संपर्क में था जो अल हिंद मॉड्यूस केस में आरोपी है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...