19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीति'PM पद की गरिमा कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री…,' मनमोहन सिंह ने...

‘PM पद की गरिमा कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री…,’ मनमोहन सिंह ने मोदी के हेट स्पीच वाले बयान को लेकर भी बोला हमला

Published on

नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को पंजाब के मतदाताओं को एक लेटर लिखा। तीन पेज के लिखे गए लेटर में मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना की है और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ बेबाक टिप्पणी की है। नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए, मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर एक विशेष समुदाय या विपक्षी दल को निशाना बनाकर नफरत भरे भाषण देकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान हेट स्पीच का घिनौना तरीका अपनाया है। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के एक खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ऐसे घिनौने और असंसदीय शब्द नहीं बोले हैं। मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा और गंभीरता को कम करने वाले पहले पीएम है।

पीएम मोदी ने मेरे नाम से कुछ झूठे बयान भी मढ़े- मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह ने आगे लिखा कि इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए इस तरह असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने मेरे नाम से कुछ झूठे बयान भी मढ़े हैं। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है। यह पूरी तरह से भाजपा का कॉपीराइट है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंह पर यह कहने का आरोप लगाया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

किसानों की आय में आई गिरावट
मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में किसानों की आय में गिरावट आई है। अपने लेटर में पूर्व पीएम ने कहा कि हमारे देश में एक किसान की राष्ट्रीय औसत आय 27 रुपये प्रतिदिन है। लेकिन एक किसान पर औसत कर्ज 27,000 रुपये है।

जीएसटी ने किसान परिवार की बचत को नष्ट किया
फ्यूल और खेती के काम में लगने वाले उपकरणों पर जीएसटी के केंद्र के फैसलों ने हमारे देश के किसान परिवारों की बचत को नष्ट कर दिया है और उन्हें हाशिये पर धकेल दिया है। मनमोहन सिंह ने किसानों के विरोध प्रदर्शन पर भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। इस संबंध में उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन में 750 किसानों की जान चली गई। उनमें से ज्यादातर पंजाब के थे। उन पर पुलिस की लाठियां और रबर बुलेट चलाई गईं।

अग्निवीर योजना को लेकर भी मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला
पूर्व प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी फोर्स पर अग्निवीर योजना थोपने के लिए भाजपा की आलोचना की और इसे गलत बताया। उन्होंने भाजपा पर देशभक्ति, बहादुरी और सेवा को सिर्फ़ चार साल तक सीमित करके कमतर आंकने का आरोप लगाया और इसे नकली राष्ट्रवाद बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नियमित भर्ती के लिए ट्रेनिंग ली थी। उनको वर्तमान सरकार ने धोखा दिया।

पंजाब का युवा, किसान का बेटा, जो सिक्योरिटी फोर्स के जरिये मातृभूमि की सेवा करने का सपना देखता है, अब केवल 4 साल के लिए भर्ती होने के बारे में दो बार सोच रहा है। अग्निवीर योजना राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने अग्निवीर योजना को खत्म करने का वादा किया है।

पीएम मोदी ने दावा किया था कि ‘मनमोहन सिंह ने अपनी एक टिप्पणी में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है’. पंजाब के लोगों को लिखे एक पत्र में मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर ‘हेट स्पीच’ का आरोप लगाया. पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होंगे.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...