13.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यकर्नाटक विधानसभा के सामने डीके शिवकुमार ने टेका माथा, PM मोदी की...

कर्नाटक विधानसभा के सामने डीके शिवकुमार ने टेका माथा, PM मोदी की संसद वाली तस्‍वीर आई याद

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में शन‍िवार को नई कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें सिद्धारमैया ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां कांटीरावा स्टेडियम में चल रहे समारोह में दोनों नेताओं को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद दोनों नेता मंत्र‍ियों के साथ व‍िधानसभा पहुंचे। इस दौरान डीके शिवकुमार का अलग अंदाज नजर आया। डीके शिवकुमार ने व‍िधानसभा की सीढ़‍ियों पर माथा टेकते हुए प्रणाम क‍िया। इसके बाद वह व‍िक्‍ट्री साइन द‍िखाते हुए व‍िधानसभा के अंदर चले गए। दरअसल लोकसभा चुनाव जीतने के पहली बार संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी तरह से संसद पर माथा टेका था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक के लिए विधान सौधा पहुंचे। यहां शिवकुमार ने सम्मान के संकेत के रूप में अपना माथा छूते हुए विधान भवन के सामने सिर झुकाया। बिल्डिंग में घुसने से पहले उन्होंने मीडिया को थम्स-अप और विक्ट्री साइन भी दिखाया।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद शिवकुमार ने ट्वीट किया क‍ि जैसा कि मैं अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक नई यात्रा शुरू कर रहा हूं, मैं वादा करता हूं कि कांग्रेस सरकार निरंतर प्रगति और सभी के कल्याण की गारंटी देगी।

दूसरी बार सीएम बने सिद्धारमैया
सिद्धारमैया दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोगों से खचाखच भरे श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ। कांग्रेस ने इस समारोह के माध्यम से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। नई सरकार के शपथ के तत्काल बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में कांग्रेस की पांचों ‘गारंटी’ कानून का रूप ले लेंगी।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...