8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यडीके शिवकुमार या सिद्धारमैया... कर्नाटक का CM कौन? आलाकमान पर फैसला छोड़ेंगे...

डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया… कर्नाटक का CM कौन? आलाकमान पर फैसला छोड़ेंगे विधायक

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक का सीएम कौन होगा? विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है. कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था, ऐसे में पार्टी को कर्नाटक में मिली जीत के बाद सीएम चेहरे पर सस्पेंस बना हुआ है. बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी प्रस्ताव पास कर आलाकमान पर यह फैसला छोड़ सकते हैं.

दरअसल, कांग्रेस में सीएम पद के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में से एक को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.

विधायक दल की बैठक में पास होगा प्रस्ताव
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस की तरफ से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल के नेता पर सुझाव लेंगे. सभी विधायक एक लाइन का प्रस्ताव पारित करेंगे कि कांग्रेस आलाकमान तय करे सीएम कौन होगा? इसके बाद आलाकमान सीएम पद पर फैसला करेगा.

राहुल-सोनिया गांधी से किया वादा निभाया- डीके शिवकुमार
इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, जो मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से वादा किया था, वो मैंने निभा दिया. मैं अखंड कर्नाटक की जनता से उनके पैरों में पड़कर आशीर्वाद मांगता हूं और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. लोगों ने हमपर विश्वास किया और वोट दिया. मैं नहीं भूल सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे मिलने के लिए जेल आई थीं. मैं विश्वास दिखाने के लिए गांधी परिवार और सिद्धारमैया समेत सभी पार्टी नेताओं का धन्यवाद करता हूं.

जीत पर क्या बोले सिद्धारमैया?
सिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है. हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी. यह एक बड़ी जीत है. कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे. वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे. इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे. मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...