15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यडीएम-एसडीएम और मंत्री मेरी जेब में हैं! अंकिता केस में पुलकित की...

डीएम-एसडीएम और मंत्री मेरी जेब में हैं! अंकिता केस में पुलकित की हनक

Published on

ऋषिकेश

अंकिता हत्याकांड से भोगपुर के ग्रामीण खासे आक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपने रसूख का खौफ क्षेत्रवासियों पर दिखाता था। वह कहता था कि डीएम मेरी जेब में, एसडीएम दूसरी जेब में और मंत्री पिछली जेब में है। क्षेत्रवासी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। ग्रामीण यह भी चेता रहे हैं यदि सरकार ने रिजॉर्ट नहीं तोड़ा वह स्वयं बुलडोजर चलाकर तोड़ देंगे।

गंगाभोगपुर के ग्रामीण हत्यारोपी पुलकित आर्य के कारनामों से खासे दुखी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलकित जरा-जरा की बातों पर लोगों से झगड़ने लगता था। क्षेत्रवासी अर्जुन भंडारी बताते है कि क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक रिसॉर्ट है, जिनका गंदा पानी गंगा में जाता है। हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट का गंदा पानी भी गंगा में मिलता है।

यहीं नहीं कूड़ा तक गंगा में फेंका जाता है। जबकि जंगल से खुलेआम लकड़ी लाकर होटल का खाना तक बनाया जाता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणा साहब सिंह भी रिजॉर्ट स्वामी की हरकतों से खासे परेशान हैं। वह कहते हैं कि सरकार ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर न चलाया तो वह स्वयं की कानून हाथ में लेकर उस पर बुलडोजर चलवाएंगे।

कल बदले रूट से चलेगी अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक
ऋषिकेश में दो टीमों का गठन : ऋषिकेश। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश तहसील में आने वाले होटल, रिजॉर्ट, स्टे होम की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम एसडीएम के नेतृत्व में रानीपोखरी, भोगपुर, गडूल क्षेत्र और दूसरी टीम तहसीलदार ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश, रायवाला, छिद्दरवाला में निरीक्षण करेगी। टीम में एमडीडीए, सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। तहसील प्रशासन का कहना है कि जांच की जा रही है।

पटवारी और पुलकित के गठजोड़ पर भी उठाए सवाल
क्षेत्रवासियों आरोप है कि पौड़ी प्रशासन ने पटवारी विवेक कुमार को गलत सस्पेंड किया है। जबकि क्षेत्र के पटवारी वैभव प्रताप के अचानक अवकाश पर जाने के बाद विवेक को अतिरिक्त चार्ज दिया गया। आरोप लगाया कि क्षेत्र के पटवारी वैभव प्रताप और पुलकित के बीच अच्छे संबंध है। वैभव प्रताप अक्सर पुलकित के रिजॉर्ट में ही आता था। ग्रामीणों ने दोनों के बीच गठजोड़ पर सवाल उठाए हैं। मामले में एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी सामने आयेगी।

 

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...