33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'काला जादू कर लें जनता विश्वास नहीं करेगी'... PM मोदी के इस...

‘काला जादू कर लें जनता विश्वास नहीं करेगी’… PM मोदी के इस तंज पर भड़की कांग्रेस, उठाया ब्लैक मनी का मुद्दा

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा में 2जी एथेनॉल प्लांट का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा है कि आज जब देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है, तब निराशा और नकारात्मकता में डूबे कुछ लोग काला जादू में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आ रहे हैं। हमने 5 अगस्त को देखा है कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने 5 अगस्त को काले कपड़ों में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, ‘ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर, उनकी निराशा-हताशा का दौर समाप्त हो जाएगा। लोग कितना भी झाड़-फूंक, काला जादू कर लें जनता का विश्वास अब उनपर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।’ इस बयान के बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कालाधन वापस लाने के वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब वह काले कपड़ों को बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह काले कपड़े पहने हुए और गंगा में डुबकी लगाते देखे जा सकते हैं।

‘सरकार ‘शॉर्टकट’ पर चलने के बजाय समस्याओं का स्थायी समाधान करती है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ‘शॉर्टकट’ पर चलने के बजाय समस्याओं का स्थायी समाधान करती है। उन्होंने कहा कि पानीपत में बनाए गए दूसरी पीढ़ी के एथनॉल संयंत्र से किसानों की आय बढ़ेगी तथा पराली की लंबे समय से जारी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। मोदी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की पानीपत रिफाइनरी के पास स्थापित दूसरी पीढ़ी के एथनॉल संयंत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से बीते 7-8 साल में देश के करीब 50 हजार करोड़ रुपये विदेश जाने से बचे हैं और करीब इतनी ही राशि एथनॉल मिश्रण के कारण किसानों को मिली है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...