23.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमर्दों के लिए कुछ करो यार… झूठी औरतों के चक्कर में बुझते...

मर्दों के लिए कुछ करो यार… झूठी औरतों के चक्कर में बुझते हैं घर के चिराग, बांदा में पति ने खुद को मारी गोली

Published on

बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक ने खुदकुशी से पहले एक भावुक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उसने पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए और फिर तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। वीडियो में वह कह रहा है कि सरकार युवकों के बारे में भी सोचे। मैंने पत्नी से बहुत प्यार किया था लेकिन प्यार में धोखा मिला। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के रीगा गांव की है।

जान गंवाने वाले युवक की पहचान 28 वर्षीय हबीब के रूप में हुई है। हबीब का निकाह 2021 में खुटला निवासी रुबीना (24) से हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं-दो साल की रुजीना और एक साल की रिफत। गांव में किराए की दुकान चलाने वाला हबीब बीते कुछ समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था।

गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपने घर से लगे एक दूसरे कमरे में सोने चला गया। रात करीब दो बजे उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में हबीब ने कहा, “मैं मर रहा हूं लेकिन लौटकर जरूर आउंगा। ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि फिर से नीचे भेजे।” उसने आगे कहा कि उसने अपनी पत्नी से सच्चा प्यार किया लेकिन उसने उसे धोखा दिया और लगातार मानसिक प्रताड़ना दी।

वीडियो में हबीब ने अपनी पत्नी रुबीना, सास मेहरून निशा और तीन सालों-नादिर, तसीम और खालिक पर आरोप लगाए कि इन्हीं लोगों ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उसने यह भी स्पष्ट किया कि जिस तमंचे से वह आत्महत्या कर रहा है, वह कुछ शराबी दोस्तों से लिया था और इसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है। हबीब ने सरकार से अपील की कि सिर्फ लड़कियों की नहीं, लड़कों के अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाए।

वीडियो साझा करने के कुछ ही देर बाद हबीब ने खुद को गोली मार ली। सुबह जब उसके एक रिश्तेदार ने वीडियो देखा तो पिता को सूचना दी। पिता सुबराती मौके पर पहुंचे तो हबीब का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की।

क्षेत्राधिकारी नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही।वही पत्नी रुबीना, जो दो महीने से मायके में थी, भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची। उसका कहना है कि हबीब ने खुद उसे मायके छोड़ा था और पैसे भी दिए थे।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...