2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयसूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर कर लें ये पांच काम,...

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर कर लें ये पांच काम, वरना होगा बुरा असर

Published on

भारत में 25 अक्टूबर को लगा सूर्य ग्रहण खत्म हो गया है. भारत में शाम करीब साढ़े चार बजे से सूर्य ग्रहण दिखना शुरू हुआ था, जो शाम 6 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो गया. यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण था. यह इस साल का पहला ऐसा सूर्य ग्रहण था जो भारत में नजर आया. भारत में अब अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त साल 2027 में दिखाई देगा. यानी सूर्य ग्रहण देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा.

मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान जिस तरह की पाबंदियां लागू होती हैं, उसी तरह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. जब सूर्य ग्रहण खत्म हो जाए तो इंसानों को दान करना चाहिए. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए. साथ ही किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या धन का दान भी करना चाहिए. उन कपड़ों को भी दान कर सकते हैं, जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान पहना गया हो.

ग्रहण खत्म होने के बाद करें भगवान के दर्शन
वहीं सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद ग्रहण काल में मंत्र और चिंतन के कार्य करने का भी विधान है. इसी वजह से जब सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाए तो भगवान के दर्शन करने से शुभ फल मिलता है.

मंदिर में रखी मूर्तियों की गंगाजल से करें सफाई
सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई करनी चाहिए और भगवान की मूर्तियों को गंगाजल से साफ करना चाहिए. मूर्तियों के स्नान के बाद तुलसी और शमी पर गंगाजल का छिड़काव कर उसे शुद्ध करना चाहिए.

घर की तुरंत सफाई करना जरूरी
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद घर की सफाई काफी जरूरी बताई गई है. जैसे ही सूर्य ग्रहण खत्म हो जाए, तुरंत घर में झाड़ू और पोंछा लगा दें. ऐसा करने से घर में प्रवेश कर चुकी नकारात्मकता दूर भाग जाएगी.

श्राद्ध और दान का काम कल्याणकारी
सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद श्राद्ध और दान का काम कल्याणकारी बताया गया है. इसके साथ ही कुंडली के अनुसार, ग्रहण के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो उसके लिए उपाय जरूर कर लें.

गर्भवती महिलाएं ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें
सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाएं सबसे पहले स्नान करें. ऐसा करना काफी जरूरी बताया गया है. अगर गर्भवती महिलाएं ऐसा नहीं करती हैं तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this