2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यहोटल के कमरे में इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला मरीज के...

होटल के कमरे में इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला मरीज के साथ किया रेप, केस दर्ज

Published on

गुरुग्राम

गुरुग्राम के एक डॉक्टर पर होटल में 36 साल की एक महिला मरीज के साथ रेप करने का आरोप है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह इलाज के लिए गई थी तो डॉक्टर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया और उसके साथ बलात्कार किया।’ आईपीसी की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तबीयत खराब होने पर एक युवती ने अपनी महिला दोस्त को कॉल कर सलाह ली। महिला दोस्त ने कहा कि वह अपने परिचित डॉक्टर के साथ होटल में है, तुम यहीं पर आ जाओ, डॉक्टर चेकअप कर इलाज कर देंगे। युवती होटल में पहुंची तो आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद डॉक्टर ने रेप कर दिया।

कई दिनों से तबीयत खराब थी
पुलिस को शिकायत देने वाली 36 साल की युवती ने बताया कि बीते कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। रविवार को उसने अपनी महिला दोस्त को कॉल कर इस बारे में सलाह ली। महिला ने युवती को कहा कि एक डॉक्टर उसके परिचित हैं और वह अभी डॉक्टर के साथ सेक्टर-40 थानाक्षेत्र के एक होटल में ही है। युवती को वहीं आकर डॉक्टर से चेकअप कराने की सलाह दी। कुछ देर बाद युवती होटल में पहुंची तो उसे कमरे में बुलाया गया।

डॉक्टर के साथ शराब पी रही थी महिला दोस्त
युवती कमरे में गई तो पाया कि उसकी महिला दोस्त व कथित डॉक्टर वहां बैठकर शराब पी रहे थे। वहीं पर युवती को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी गई। युवती का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नशा सा होने लगा तभी महिला दोस्त कमरे से बाहर चली गई और डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर युवती ने विरोध जताया और फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-40 थाने की पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है लेकिन आरोपी को अभी अरेस्ट नहीं किया गया है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...