13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'खरीदने की हिम्मत नहीं...', टमाटर के दाम ने किया बेबस, रुला देगा...

‘खरीदने की हिम्मत नहीं…’, टमाटर के दाम ने किया बेबस, रुला देगा इस सब्जी वाले का दर्द

Published on

नई दिल्ली,

बारिश का मौसम है. झमाझम बरसात हो रही है, नदियों के जलस्तर की तरह सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं और इनमें भी सबसे ज्यादा उफान पर हैं टमाटर. सौ, डेढ़ सौ के बाद लाल टमाटर दो सौ रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. मध्यम वर्गीय आम आदमी परिवार के लोग किलो के बजाय गिनती से टमाटर लाने पर सिमट गए हैं तो वहीं घर-दफ्तर से लेकर बाजार तक इसके बढ़े हुए दाम चर्चा में हैं.

वीडियो ने बयां की सच्चाई
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस मुद्दे की असल व्यथा सामने रख दी है. वीडियो राजधानी दिल्ली के आजादपुर मंडी का है. एक चैनल के रिपोर्टर ने सब्जी के बढ़े दामों की हकीकत जानने के लिए ग्राउंड का दौरा किया. रिपोर्टर ने इस दौरान एक विक्रेता से जब इस बारे में बात की तो उसके आंसू छलक आए. वह खामोश हो गए और इस खामोशी ने उनकी बेबसी बयां कर दी. कुछ मिनट के इस वीडियो में आवाज का जो खालीपन है, वह इस वक्त और महंगाई के इस दौर में आम आदमी के हालात की असल सचाई है.

क्या है इस वीडियो में
आठ मिनट के इस वीडियो की शुरुआत होती है टमाटर की आढ़त के सामने से. यहां रामेश्वर नाम के एक शख्स खाली ठेला लिए खड़े मिल जाते हैं. रिपोर्टर की ओर से उनसे सवाल होता है कि आप सुबह-सुबह आए थे, टमाटर लेने.

रामेश्वर कहते हैं, हां, टमाटर लेने आए थे, लेकिन दाम देखकर हिम्मत नही हो रही है.
टमाटर बहुत महंगा हो रहा है, तो नहीं ले रहे हैं. 120-140 दे रहे हैं. हमें ये लेकर घाटा लग जाएगा.

फिर रिपोर्टर पूछता है कि आपका ठेला ऐसे खाली जाएगा, कुछ तो भरोगे टमाटर के अलावा.
इसके बाद एक खामोशी छा जाती है….. एक-एक सेकेंड बीतने की आवाज सुनाई देने लगे वैसी खामोशी.

रामेश्वर चुप होकर दाएं-बाएं देखते हैं और सिर झुकाकर गमछे से अपनी गीली आंखें सुखाते हैं. थोड़े संयत होते हैं.

फिर वह बताते हैं कि वह जहांगीर पुरी में किराए पर रहते हैं, 4000 किराया है. रिपोर्टर पूछता है, कमाई कितनी होती है.
रामेश्वर कहते हैं… 100 रुपये का रोज का भी हिल्ला (कमाई) नहीं है.

इतना कहने के बाद एक बार फिर खामोशी पसर जाती है. रामेश्वर इसके बाद महंगाई पर कुछ और बातें करते हैं और फिर मंडी से खाली ठेला लेकर ही रुखसत होते दिखते हैं. इस वीडियो को काफी वायरल किया जा रहा है और नेटिजंस तो इसे शेयर कर ही रहे हैं, बल्कि ये अब सियासत का भी हिस्सा बनने लगा है. राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इस वीडियो को ट्ववीट किया है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...