32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपता नहीं पीएम मोदी के साथ बैठक क्यों रद्द हुई... भारत दौरे...

पता नहीं पीएम मोदी के साथ बैठक क्यों रद्द हुई… भारत दौरे पर आए माओवादी नेता प्रचंड ने जताया दुख

Published on

काठमांडू

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल उर्फ प्रचंड तीन दिवसीय भारत यात्रा कर स्वदेश लौट चुके हैं। उन्होंने काठमांडू में कहा कि उनकी यात्रा काफी हद तक सफल और फलदायी रही। प्रचंड भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निमंत्रण पर भारत आए थे। प्रचंड ने दुख जताया कि उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया कि मुझसे कहा गया था कि मैं मोदी जी से मिलूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। प्रचंड की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी सेंटर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है।

प्रचंड बोले- मेरी यात्रा सफल और फलदायी रही
प्रचंड ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी वापसी पर कहा कि नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं भारतीय नेताओं के साथ बात करते समय राष्ट्रीय हित को केंद्र में रखूंगा, जो मैंने किया। मैं खुश हूं और मेरी भारत यात्रा मेरे विचार से कहीं अधिक सफल और फलदायी हो गई है। दिल्ली में प्रचंड ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा समेत अन्य से बातचीत की। काठमांडू लौटने से पहले, उन्होंने भाजपा मुख्यालय का भी दौरा किया।

‘मुझे नहीं पता पीएम मोदी के साथ बैठक क्यों रद्द हुई’
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुझे दिए गए आतिथ्य और सुरक्षा से खुश हूं। जिस दिन मैं नई दिल्ली पहुंचे, उन्होंने भारतीय विदेश सचिव के साथ रात के खाने पर कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रचंड ने कहा कि मुझे बताया गया कि मैं दोपहर 1 बजे तक मोदी जी से मिलूंगा और फिर कहा गया कि आज बैठक संभव नहीं है। मुझे नहीं पता कि बैठक क्यों रद्द की गई। मुझे इसकी वजह के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदीजी घरेलू कामों में व्यस्त हो सकते हैं, क्योंकि भारत बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है।

मोदी जी से नहीं मिलने पर तनाव में नहीं
प्रचंड ने कहा कि मैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निमंत्रण पर नई दिल्ली गया था। मैंने कई नेताओं से मुलाकात की और अपना एजेंडा और स्थिति रखी। केवल मोदी जी के साथ फोटो लेने का कोई मतलब नहीं था। मैं मोदी जी से नहीं मिलने के लिए तनाव में नहीं हूं। यह अच्छा होता अगर मैं मोदी जी से मिल पाता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...