33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिमुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी ना करें, पीएम मोदी ने...

मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी ना करें, पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को दी नसीहत

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने पार्टी नेताओं को नसीहत दी है कि मुस्लिम समाज को लेकर गलत बयानबाजी ना करें। पीएम ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं मेहनत करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप ऐसा ना सोचें कि पीएम मोदी आएंगे और हम चुनाव जीत जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें आजादी के अमृत काल को कर्तव्य काल में बदलना है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को टास्क दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर दिन लोगों से मिलना है। उन्होंने कहा कि सीमवार्ती गांवों में संगठन को मजबूत होना चाहिए।

चुनाव में 400 दिन बचें हैं, पूरी तैयारी से जुट जाएं
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में 400 दिन बचे हैं। हमें पूरी तैयारी से जुट जाना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए हर गांव में जाना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम सर्वोत्तम काल के साक्षी बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी अब एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है। पार्टी अब एक सामाजिक संगठन भी है। पीएम मोदी के भाषण की जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन भविष्यकी राह दिखाने वाला है।

आर्थिक, सामाजिक संकल्प पत्र पारित
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे और अंतिम दिन सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित किया गया। इस सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पेश किया और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरण और हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल ने इसका अनुमोदन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संकल्प पत्र के प्रमुख बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘पिछले आठ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी, सर्वस्पर्शी और आत्मनिर्भर समाज बनाने की दिशा में काम हो रहा है। विश्व की कठिन परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री मोदी की विचार स्पष्टता और कुशल नीतियों के सफल क्रियान्वयन के कारण समाज का सशक्तिकरण हो रहा है।’

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...