6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीय'हमसे पंगा ना लें'...जंतर मंतर पर आ पहुंचा किसानों का रेला, रास्ते...

‘हमसे पंगा ना लें’…जंतर मंतर पर आ पहुंचा किसानों का रेला, रास्ते में तोड़े पुलिस के बैरिकेड्स​

Published on

नई दिल्ली

जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के सपोर्ट में भारतीय किसान यूनियन के लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। आज सुबह उन्होंने पुलिस के बैरिकेड्स को रास्ते से हटा दिया। कुछ किसान बैरिकेड्स को खींचकर साइड में करते दिखे। हरी और पीली पगड़ी में किसान आज झंडा लेकर जंतर मंतर पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य हिम्मत सिंह गुर्जर ने कई वीडियो ट्वीट किए हैं। एक वीडियो के साथ वह लिखते हैं, ‘मोदी जी दिल्ली पुलिस को समझा लीजिए किसानों से पंगा ना लें… अपनी बेटियों का समर्थन करने जंतर मंतर जाते हुए किसानों को आज फिर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की। वही हुआ जो कल टिकरी बॉर्डर के बैरिकेड्स पर हुआ था। बैरिकेड टूटे और किसान अपनी बेटियों से मिलने धरने वाली जगह पर पहुंच गए।’

राजनीति दिखा दीजिए, उठकर चले जाएंगे
पहलवान बजरंग पुनिया ने आज कहा कि इसमें कोई राजनीति जैसी बात नहीं है। बेटियां किसी भी समाज की हों, बेटी तो बेटी होती है। जाति, धर्म और राजनीति कहां से आ गई? जो लोग बोल रहे हैं, यहां आकर दिखा दीजिए… हम उठकर चले जाएंगे। इतना शौक नहीं है। हम खिलाड़ी हैं। हमें खेल खेलना है।

एक दिन पहले हुई ‘महापंचायत’ में पहलवानों के लिए किसानों की 31 सदस्यीय समिति ने तय किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को 21 मई तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़ा फैसला लेंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी इस बैठक में शामिल थे। टिकैत ने कहा कि हर खाप से सदस्य रोज धरना स्थल पर आएंगे। वे दिन में रहेंगे और शाम तक लौट जाएंगे।

 

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...