8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'मुझे गोली मत मारो, तुम्हें जो चाहिए दूंगा...' चंद घंटों में तीन...

‘मुझे गोली मत मारो, तुम्हें जो चाहिए दूंगा…’ चंद घंटों में तीन हत्याओं से दहली दिल्ली

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर करीब 12 घंटों में तीन हत्याओं की वारदात से दहल गई है। कल रात 8:30 बजे से शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला आज सुबह 8:30 बजे तक चला। आज फर्श बाजार के 60 फुटा रोड पर मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे बर्तन कारोबारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बीती देर रात करीब 12 बजे गोविंदपुरी इलाके में दो भाइयों पर उनके पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुधीर की मौत हो गई, जबकि प्रेम घायल है। वहीं ख्याला इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

‘मुझे गोली मत मारो, तुम्हें जो चाहिए मैं दे दूंगा’
चश्मदीदों की मानें तो रोज की तरह आज सुबह भी बर्तन कारोबारी 52 वर्षीय सुनील जैन यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। लौटते समय ग्रुप के साथ 60 फुटा रोड पर ही चाय की दुकान पर सभी ने नाश्ता किया। करीब 8:30 बजे सुनील घर के लिए निकले थे। वह स्कूटी पर थे। दूसरी स्कूटी पर उनका एक भतीजा भी था। चश्मदीद ने बताया, इस बीच 60 फुटा रोड पर ही स्वर्ण सिनेमा के पास पुलिया पर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे नाम पूछा और नाम बताते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

कारोबारी पर 8 राउंड फायरिंग
इस बीच सुनील ने फायरिंग करने वालों से कहा कि मुझे गोली मत मारो, तुम्हें जो चाहिए मैं दे दूंगा। मगर फिर भी आरोपी नहीं रुके। उन्होंने करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें से 4-5 गोलियां सुनील को लगीं। उनके सिर-चेहरे पर भी गोलियां लगी थीं। कुछ ही देर में घर की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। सुनील मौके पर खून से लथपथ पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वह कृष्णा नगर इलाके में रहते थे और 60 फुटा रोड पर ही उनकी बर्तन की दुकान है।

डबल मर्डर से हो सकता है कनेक्शन
इस हत्या का दिवाली के दिन बिहारी कॉलोनी में हुए चाचा-भतीजे के मर्डर से भी कनेक्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौके पर इकट्ठा हुए लोगों का कहना था कि सुनील के उस हत्याकांड के आरोपी नाबालिग लड़के के पिता से संबंध थे। हमलावरों ने उस आदमी का नाम भी लिया था। फिलहाल पुलिस की तरफ से तमाम सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

केजरीवाल ने उठाए सवाल
डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा कि आज सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मामले की छानबीन जारी है। वहीं पूरे मामले में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्लीवालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

रेलवे लाइन पर जाम छलका रहे थे दो भाई और तभी…
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में मीत नगर रेलवे लाइन पर दो भाई कल शाम शराब पी रहे थे। उसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। अधिक शराब पी लेने के कारण वह काफी नशे में थे, जिस कारण वो अपनी जगह से हिल भी नहीं पाए। ट्रेन की चपेट में आन से सोनू (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोनू (34) की जीटीबी अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। वह वेंटीलेटर पर है। ज्योति नगर पुलिस दोनों के परिजनों और चश्मदीदों के बयान लेकर छानबीन कर रही है।

अचानक आ गई ट्रेन, एक की मौत
पुलिस के मुताबिक, ज्योति नगर पुलिस को कल शाम 4:08 बजे मीत नगर रेलवे लाइन पर दो लड़कों के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। दोनों अशोक नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिजन और चश्मदीदों के बयान से किसी भी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आई है। जिस कारण इसे हादसा मानकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...