10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को पीटा, सामने...

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को पीटा, सामने आया Video

Published on

नोएडा,

यूपी के नोएडा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान एक श्रद्धालु की पिटाई कर दी गई. कथा पंडाल में तैनात जिन लोगों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्होंने ही श्रद्धालु पर एक के बाद एक थप्पड़ जड़ दिए. पंडाल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मामूली कहासुनी के बाद श्रद्धालु को जमकर पीटा. इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर श्रद्धालु को छुड़वाया. कथा पंडाल में श्रद्धालु को पीटे जाने का वीडियो सामने आया है.

बता दें कि इस कथा कार्यक्रम का आयोजन ‘अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट’ करवा रहा है. इस कथा में आज भीड़ के बीच एक श्रद्धालु से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे जमकर पीटा. यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर ली. मारपीट की इस घटना का वीडियो सामने आया है.

ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की गईं हैं. बीते सोमवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई थी, जो ग्रेटर नोएडा सिटी पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर से लेकर कथा स्थल जैतपुर डिपो मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची थी.

नोएडा में 16 जुलाई तक चलेगा धीरेंद्र शास्त्री का कथा कार्यक्रम
कथा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. यहां महिला और पुरुष कर्मियों को तैनात किया है. ग्रेटर नोएडा में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक कथा का आयोजन चल रहा है. यहां श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए बड़ा पंडाल और पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ आयोजकर्ताओं की ओर से गार्ड और वॉलेंटियर लगाए गए हैं.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं धीरेंद्र शास्त्री
बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश में स्थित छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं. वे अक्सर अपने कार्यक्रमों में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं. हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कहा था कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी सनातनी अपने घरों के बाहर धर्म ध्वज लगाएं, इसी के साथ माथे पर तिलक लगाएं.

ढाई हजार वालेंटियर किए गए हैं तैनात
कथा के आयोजक शैलेंद्र पंडित ने बताया कि करीब ढाई हजार वॉलेंटियर तैनात किए गए हैं. पंडाल में बनाए गए दरबार को विदेशों से मंगाए हुए फूलों से सजाया गया है. बाहर से आए लोगों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब डेढ़ हजार कैमरे पंडाल और उसके आसपास लगाए गए हैं.

वहीं 100 से ज्यादा शौचालय बनवाए गए हैं. वाहनों को लेकर अलग-अलग तरह की पांच पार्किंग बनाई गई हैं. 3 लाख स्क्वायर फीट में पंडाल लगा है. यह जापानी टेंट है, जो पूरा वाटरप्रूफ है. नीचे बैठने का फ्लोर भी 1 फीट ऊपर बना है, ताकि बारिश में दिक्कत न हो.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...