11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल और पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, बिहार में...

नेपाल और पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, बिहार में भी महसूस हुआ असर

Published on

काठमांडू

नेपाल और पाकिस्तान में कुछ घंटों के बीच आए भूकंप के जोरदार झटके से लोगों में अफरातफरी मच गई। नेपाल में गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात के बाद आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन के 10 किमी नीचे था। नेपाल के अलावा भारत के बिहार में भी झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

हाल ही में असम में हिली थी धरती
नेपाल के बाद शुक्रवार सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई, जिससे कई इलाकों में हलचल देखी गई। इससे पहले गुरुवार तड़के असम के मोरीगांव में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 16 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं, बुधवार शाम लद्दाख में भी 3.5 तीव्रता के हल्के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी स्थान पर जान-माल की हानि की खबर नहीं है।

भूकंप का सिलसिला यहीं नहीं थमा। 26 फरवरी को म्यांमार में भी हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। इसका केंद्र भी 10 किलोमीटर की गहराई पर था। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग चिंतित हैं और वैज्ञानिक भी इस गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सतर्कता जरूरी है। भूकंप संभावित इलाकों में तैयारियों को मजबूत करने और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। नेपाल पुलिस के डीआईजी दिनेश कुमार आचार्य ने बताया, “सुबह आए भूकंप के कारण किसी की मौत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप के केंद्र में भी बुनियादी ढांचे को कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...