12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यझारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के ठिकानों पर ईडी का छापा,...

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के ठिकानों पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में मिला कनेक्शन

Published on

रांची

झारखंड में शराब और जमीन घोटाले में ईडी ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सोरेन सरकार में वित्त मंंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के रांची स्थित निजी आवास सहित पांच शहरों में 32 ठिकानों पर बुधवार सुबह से छापामारी शुरू की। रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा में छापेमारी की गई। जिन ठिकानों पर हो रही है, वो झारखंड में शराब कारोबार के संचालक रहे योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के हैं। ईडी को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राज्य में शराब कारोबार में घोटाले के जरिए करोड़ों की मनी लांड्रिंग हुई है। बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमों ने सुबह 7 से 8 बजे के बीच इन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू स्थित आवास पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ दबिश दी गई।

सोरेन के करीबी मंत्री पर ईडी का शिकंजा
रांची के बरियातू में राज्य के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और उनके पुत्र का आवास है। वहां भी सुबह से सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबार में मंत्री पुत्र का भी पैसा लगा है। रांची की एक वाहन एजेंसी के संचालक विनय सिंह, जमीन कारोबारी अभिषेक झा और कांग्रेस नेता मुन्नम संजय के घर पर भी रेड पड़ी है। 100 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी में लगे हैं।

शराब घोटाले में ईडी की झारखंड में छापेमारी
शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर मार्च महीने में आयकर का भी छापा पड़ा था। इस दौरान पता चला था कि उन्होंने 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है। आयकर विभाग ने समन जारी कर योगेंद्र तिवारी को 27 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था। सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर शराब कारोबारी की कंपनी के निदेशक संतोष मंडल ने 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार की थी। माना जा रहा है कि आयकर विभाग ने ये सूचनाएं ईडी के साथ साझा की हैं। इसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ कनेक्शन भी
झारखंड में शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के सिंडिकेट की संलिप्तता भी सामने आई है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की ईडी जांच पहले से चल रही है। झारखंड में भी शराब कारोबार में सरकार ने छत्तीसगढ़ की सरकारी कंपनी को कंसल्टेंट बनाया था। जांच एजेंसी का मानना है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यहां भी शराब कारोबार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इसे लेकर ईडी की छत्तीसगढ़ इकाई झारखंड के दो आईएएस से कुछ महीने पहले पूछताछ कर चुकी है। एक माह पहले ईडी ने शराब के नकली होलोग्राम की सप्लाई मामले में नोएडा की एक कंपनी के खिलाफ एफआईआर की थी। उस एफआईआर में जिक्र है कि कंपनी ने झारखंड में भी नकली होलोग्राम की सप्लाई की।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...