13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपीएम मोदी से मिले एलन मस्क, अपने 3 बच्चों को लेकर गए...

पीएम मोदी से मिले एलन मस्क, अपने 3 बच्चों को लेकर गए थे साथ, प्रधानमंत्री को गिफ्ट भी दिया

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। वाल्ट्ज के साथ यह बैठक दिन की उनकी (प्रधानमंत्री की) पहली बैठक थी। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे। इसके अलावा पीएम मोदी अमेरिका के नवगठित सार्वजनिक दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख और अरबपति उद्योगपति एलन मस्क से भी मिले। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए एलन मस्क अपने 3 बच्चों के साथ पहुंचे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी समयानुसार बृहस्पतिवार को दिन में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात का कार्यक्रम है। भारत में उस समय शुक्रवार सुबह के करीब 2.30 बज रहे होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की. इस मीटिंग के लिए वाल्ट्ज वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे. इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी शामिल हुए. इस अहम मीटिंग के बाद पीएम मोदी और एलन मस्क की मुलाकात हुई.

बुधवार को अमेरिका पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए बुधवार शाम को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस पहुंचने के बाद मोदी ने बुधवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘इस पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर उन्हें बधाई दी। भारत-अमेरिका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।’ मोदी से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही गबार्ड ने ट्रंप की मौजूदगी में राष्ट्रीय खुफिया विभाग की आठवीं निदेशक के रूप में पद की शपथ ली।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...