9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालभोपाल में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सोनिया और राहुल गांधी थे सवार

भोपाल में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सोनिया और राहुल गांधी थे सवार

Published on

भोपाल,

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होने पहुंचे थे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया-राहुल इस फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे।राहुल गांधी के निजी स्टाफ से ने इसकी पुष्टि की है। राहुल और सोनिया के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद भोपाल के कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुए हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निजी स्टाफ ने भी प्लेन के भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। राहुल-सोनिया भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज के अंदर हैं।जानकारी के मुताबिक वे अब सामान्य इंडिगो की फ्लाइट से रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

प्रेशराइजेशन फेलियर इन एयरक्रॉफ्ट की वजह से लैंडिंग
एटीसी सूत्रों के मुताबिक जिस प्राइवेट जेट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। उसमें प्रेशराइजेशन फंक्शन में पायलट को कोई गड़बड़ी डिटेक्ट हुई। जिसके बाद भोपाल एटीसी से लैंडिंग को लेकर बात की गई। इजाजत मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

बता दें कि बेंगलुरु में आज विपक्ष की बड़ी बैठक हुई है, जिसमें कि नए गठबंधन को ‘INDIA’ नाम दिया गया है. इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हमने एक सवाल खुद से पूछा कि ये लड़ाई आखिर है किस के बीच में. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई BJP की विचारधारा के खिलाफ है. ये NDA और ‘INDIA’ के बीच की लड़ाई है. राहुल ने कहा कि देश में बेरोजगारी फैल रही है. देश का पूरा धन चंद हाथों में जा रहा है.

बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली
गौरतलब है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसी बैठक से लौट कर दिल्ली आ रहे थे तभी उनके फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में करानी पड़ी.

खड़गे ने ऐलान किया; बोले- 11 लोगों की समन्वय समिति बनेगी
विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक मंगलवार को बेंगलुरु में हुई। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है।

इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी। पूरी खबर पढ़ें

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...