10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकेमेस्ट्री से MSc के बाद भी सड़क पर 'खट्टे लड्डू' बेचने को...

केमेस्ट्री से MSc के बाद भी सड़क पर ‘खट्टे लड्डू’ बेचने को मजबूर, बोला- घूस देने के लिए पैसे नहीं थे!

Published on

MBA चायवाला, MA चायवाली, ग्रेजुएट कैब ड्राइवर… ऐसे तमाम डिग्री धारक हैं, जो बेरोजगारी की मार के चलते सड़क किनारे ठेला लगाने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स की कहानी वायरल हो रही है, जो केमेस्ट्री एमएससी है लेकिन नौकरी ना मिलने की वजह से सड़क पर घूम-घूम कर खट्टे लड्डू (राम लड्डू) बेच रहा है। दरअसल, जब एक महिला ग्राहक ने शख्स से लड्डू खरीदने के दौरान बातचीत की तो उसने अपनी पूरी कहानी बताई, जिसके बाद इस बंदे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

काबिलियत के बाद भी लोग मांगते हैं घूस!
महिला शख्स से पूछती है कि आप क्या बेच रहे हो? वह जवाब देता है कि खट्टे लड्डू। फिर वह बताता है कि एमएससी किया है केमिस्ट्री से। यह डिग्री उसने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से ली। इसके बाद महिला पूछती है कि नौकरी नहीं मिली, जिसके बाद शख्स अपनी गरीबी का दर्द बयां करता है। वह कहता है कि नौकरी नहीं है वहां पे… अगर घूस हो या फिर 10-15 लाख रुपये तो कोई फोर्थ क्लास की नौकरी मिले। मेरे पास इतने पैसे है नहीं… गरीब आदमी। वह बताता है कि कई पेपर भरे, परीक्षा दी और पास भी किया। कुछ ने तो इंटरव्यू से बाहर कर दिया गया, क्योंक मेरे पास उन्हें देने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में गांव के लिए लोगों के साथ इधर आ गया और ये लड्डू बेचने लगा।

‘इस मुस्कान के पीछे कितना दर्द है’
यह क्लिप इंस्टाग्राम हैंडल ghantaa से साझा किया गया, जिसे अब तक 2 लाख 90 हजार से अधिक लाइक्स, लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। हालांकि, एक यूजर ने लिखा कि इस मुस्कान के पीछे कितना दर्द है। वहीं दूसरे ने लिखा कि कभी पैसा साथ नहीं देता, तो कभी किस्मत। इसी तरह से तमाम यूजर्स ने शख्स की हिम्मत और जज्बे को देख सैल्यूट कर रहे हैं! इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...