20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालभोपाल में लड़कियों से शोषण; बंगाल-बिहार तक जुड़े गैंग के तार, फरहान...

भोपाल में लड़कियों से शोषण; बंगाल-बिहार तक जुड़े गैंग के तार, फरहान के मोबाइल-लैपटॉप से मिले सबूत देख पुलिस के होश उड़े!

Published on

भोपाल

राजधानी में कॉलेज की छात्राओं के साथ शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने अब तक छह से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। कई आरोपी अभी भी फरार हैं। इस मामले के तार भोपाल से शुरू होकर मध्य प्रदेश के पन्ना, बैतूल, इंदौर, कोलकाता और बिहार तक फैले मिले हैं।

सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्थान किसी भी हालत में अपराध की जगह नहीं बनने चाहिए। पुलिस इस मल्टी-स्टेट नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच टीम (SIT) ने पन्ना से दो और भोपाल से फरहान समेत कई आरोपियों को पकड़ा है।

सीएम ने दी हिदायत
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि शिक्षण परिसरों के आसपास कोई भी गलत काम नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस पन्ना और भोपाल के बाद कोलकाता और बिहार में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी लड़कियों को दूसरे लड़कों के कमरों में भेजते थे। इससे मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों की आशंका बढ़ गई है।

साइड इनकम का लालच देते थे अपराधी
आरोपियों ने लड़कियों को डांस क्लास और साइड इनकम का लालच दिया। इसके बाद उन्हें नशा देकर ब्लैकमेल किया। मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी साहिल, शाजी उर्फ शमशुद्दीन और अन्य युवकों पर यह आरोप है। वे कॉलेज की छात्राओं को फंसाते थे। लड़कियों से दोस्ती करने के बाद वे उनके साथ गलत काम करते थे। फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि कई लड़कियों को जानबूझकर नशे की लत लगाई गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे मानसिक रूप से कमजोर हो जाएं और गिरोह के नियंत्रण में रहें।

पुलिस को मिले आपत्तिजनक वीडियो
एक पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपनी छोटी बहन को इंदौर भेजा, ताकि वह इस गिरोह से बच सके, तब भी आरोपी फरहान वहां पहुंच गया। उसने उसे भी अपने जाल में फंसा लिया। पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें फरहान एक साथ तीन कॉलेज छात्राओं के साथ गलत काम करता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह एक युवती को सिगरेट से जलाता हुआ पाया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी छात्राएं हिंदू हैं।

महिला और मानवाधिकार आयोग भी हुए एक्टिव
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग ने भी इस मामले पर ध्यान दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आयोग की टीम जल्द ही भोपाल जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और कार्रवाई करने की बात कही है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...