19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलफखर जमां का रिकॉर्ड तूफानी शतक, ट्रेंट बोल्ट से लेकर टिम साउदी...

फखर जमां का रिकॉर्ड तूफानी शतक, ट्रेंट बोल्ट से लेकर टिम साउदी तक की उड़ा दी धज्जियां

Published on

बेंगलुरु

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 35वें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर जमां ने तूफानी शतक लगाया। फखर ने सिर्फ 63 गेंद में अपनी शतक को पूरा कर लिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 बेहतरीन छक्के भी लगाए। फखर जमां के खिलाफ न्यूजीलैंड टॉप गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की भी हालत खराब रही।

न्यूजीलैंड के द्वारा 402 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के लिए शुरू से ही फखर जमां ने अपने इरादे को तय कर दिया था। अब्दुल्ला शफीक के साथ ओपनिंग के लिए फखर ने ना सिर्फ टीम के लिए तेजी से रन जुटाए बल्कि अपनी विकेट को भी बचा कर रखा। हालांकि अब्दुल्ला शफीक सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

पाकिस्तान के लिए विश्व कप में सबसे तेज शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में फखर जमां ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। फखर जमां से पहले यह रिकॉर्ड इमरान नजीर के नाम था, जिन्होंने साल 2007 वनडे विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 95 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी।हालांकि फखर जमां ने सिर्फ 63 गेंद में तूफानी बैटिंग करते हुए नजीर को पीछे छोड़कर विश्व कप में पाकिस्तान के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भी दमदार बैटिंग करते हुए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने रचिन रविंद्र के शतक के साथ केन विलियमसन की 95 रनों की पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए।इन दोनों के अलावा कीवी टीम की ओर से डेवोन कॉन्वे ने 35 जबकि ग्लेन फिलिप्स ने भी 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं मार्क चैपमैन ने भी 39 रनों की पारी खेली।लेकर टिम साउदी तक की उड़ा दी धज्जियां

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...