15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालभीख नहीं मांग रहे, बल्कि हक की लड़ाई लड़ रहे हैं किसान,...

भीख नहीं मांग रहे, बल्कि हक की लड़ाई लड़ रहे हैं किसान, MSP की गारंटी दी जाए

Published on

गुना ,

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था. मध्य प्रदेश के गुना में बंद का असर तो देखने को हैं मिला लेकिन किसानों के अंदर नाराजगी जरूर देखने को मिली है. किसानों ने बताया कि खेती अब लाभ का धंधा नहीं रह गई है. खेती बाड़ी में लागत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है. सरकार को MSP की गारंटी देनी चाहिए. किसानों की फसल का दाम MSP से नीचे नहीं जाए ऐसा कानून बनाया जाए.

सरकार की तरफ से पिछली बार आश्वासन दिया गया था कि MSP कानून बनाया जाएगा लेकिन सरकार ने छलावा करते हुए वादाखिलाफी की है. सरकार की गलत नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा बन गया है.सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है. सरकार किसानों की बर्बादी की जिम्मेदार है. खेती बाड़ी में डीजल कीटनाशक की लागत महंगी हो गई है.

किसानों ने बताया कि खेती में पानी की समस्या के कारण फसलें खराब हो रही हैं. 800 फुट से 1000 फुट के बोर सूख चुके हैं. किसानों के ऊपर बैंकों का कर्ज बढ़ता जा रहा है जिसे चुकाने में किसान की कमर टूट रही है. ओलावृष्टि के बाद मुआवज़े के लिए किसान तरस रहे हैं. बीमा कम्पनी किसानों के नाम पर बड़ा घोटाला कर रही है . खेती में घाटे के बमोरी क्षेत्र के किसान लगातार पलायन कर रहे हैं .किसानों ने सरकार को चेताते हुए कहा कि ये आंदोलन तो केवल आगाज है आगे और भी आंदोलन किए जाएंगे.

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के वास्ते कानून बनाने और कर्ज माफी सहित अपनी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं तमाम राज्यों मुख्यत: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने 2020 में अपने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु, गाजीपुर और टिकरी सीमा पर धरना दिया. वे अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक सीमाओं पर बैठे रहे थे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...