11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयपिता करते रहे कॉल और थाने में बेडशीट लगा फांसी पर झूल...

पिता करते रहे कॉल और थाने में बेडशीट लगा फांसी पर झूल गया दिल्ली का हेड कांस्टेबल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस के 33 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार को एक पुलिस थाने में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान राहुल त्यागी के रूप में की गई है। राहुल त्यागी ने चांदनी महल थाने के अंदर एक बैरक की छत से बेडशीट का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। राहुल के पिता ने कई फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने पर एक पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी। हालांकि मौत के कारणों का अबतक नहीं पता चल पाया है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार थाने के कुछ कर्मी बैरक पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। जब राहुल त्यागी ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और उन्हें छत से लटका हुआ पाया। राहुल को तत्काल पुलिस वाहन में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राहुल त्यागी मार्च 2021 से मध्य जिले के चांदनी महल थाने में तैनात थे। वह शाहदरा के पूर्वी बाबरपुर में अपनी पत्नी, दो बेटों और पिता के साथ रहते थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...