10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यपिता का कॉमनवेल्थ घोटाले में नाम, चाचा JDU के प्रखंड अध्यक्ष; सॉल्वर...

पिता का कॉमनवेल्थ घोटाले में नाम, चाचा JDU के प्रखंड अध्यक्ष; सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड अतुल वत्स कौन?

Published on

जहानाबाद:

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई ( EOU ) कर रही है। जांच में पता चला है कि बिहार में नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी अतुल वत्स जहानाबाद का रहने वाला है। उसका परिवार पिछले 15-20 साल से मुजफ्फरपुर में रह रहा है। जांच टीम को शक है कि अतुल वत्स ही इस सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड है। बिहार पुलिस अतुल की तलाश कर रही है। हालांकि वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

जहानाबाद के बंधुगंज का रहने वाला है अतुल
जानकारी के अनुसार, अतुल वत्स मूल रूप से जहानाबाद के बंधुगंज का रहने वाला है। हालांकि, पिछले 15-20 सालों से वो अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में रह रहा है। अतुल के चाचा और अन्य लोग अभी भी जहानाबाद में ही रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतुल के चाचा कृष्ण मुरारी शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, और अजीत शर्मा ( जो मोदनगंज प्रखंड के जेडीयू अध्यक्ष भी हैं ) बंधुगंज में ही रहते हैं। अजीत शर्मा ने बताया कि अतुल वत्स का उसके पैतृक गांव से 15-20 सालों से कोई संबंध नहीं है। किसी कार्यक्रम में भी वह यहां नहीं आता है। बताया जा रहा है कि अतुल के पिता अरुण केसरी शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में कभी-कभी शामिल होने के लिए गांव आते रहते हैं।

अतुल के चाचा कृष्ण मुरारी शर्मा (बीआईटी सिंदरी से सेवानिवृत्त प्रोफेसर ) ने बताया कि अतुल के बचपन का नाम बबलू था। उन्होंने भी बताया कि वह अपने गांव बंधुगंज 20 वर्षों से कभी नहीं आया। अतुल के दूसरे चाचा गौरी शंकर और अजीत शर्मा का कहना है कि वह पढ़ने में बचपन में होनहार था। अब वह कहां रहता है और क्या कर रहा है, उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब अतुल के चाचा कृष्ण मुरारी शर्मा से पूछा गया कि क्या अतुल का सॉल्वर गैंग से कोई संबंध है, तो उन्होंने कहा कि सॉल्वर गैंग में उसका नाम आया है तो कहीं न कहीं से उसकी संलिप्तता होगी। इस पर वह कुछ नहीं कह सकते हैं।

घर में 20 से अधिक लोग बेरोजगार
पत्रकारों से बात करते हुए अतुल के चाचा ने कहा कि अगर वह सॉल्वर गैंग का सरगना है तो मेरे घर में 20 लोग बेरोजगार हैं, लेकिन आज तक किसी की नौकरी नहीं लगाई। बताया जा रहा है कि अतुल वत्स के पिता रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए CBI के शिकंजे में फंस गए थे। अतुल की पत्नी एक MBBS डॉक्टर हैं।

अतुल पर लगा था यौन शोषण का आरोप
बताया जा रहा है कि छात्र जीवन में अतुल का एक मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा से प्रेम संबंध था। जब अतुल की प्रेमिका मेडिकल की परीक्षा पास कर गई और अतुल परीक्षा पास करने में असफल रहा, तो वह बहुत गुस्से में आ गया। बाद में जब अतुल कोचिंग पढ़ा रहा था, तब उसकी नजदीकियां मेडिकल की तैयारी कर रही एक और छात्रा से बढ़ गईं। उस छात्रा ने पटना के एसके पुरी थाने में अतुल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अतुल के माता-पिता, भाई-बहन और दो बहनोई को भी साजिशकर्ता बनाया गया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...