11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यBJP नेता की छेड़छाड़ से तंग आकर महिला बैंक मैनेजर ने कराया...

BJP नेता की छेड़छाड़ से तंग आकर महिला बैंक मैनेजर ने कराया ट्रांसफर

Published on

कानपुर देहात,

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शख्स की छेड़खानी से तंग आकर महिला बैंक मैनेजर ने दूसरे जनपद में अपना ट्रांसफर करवा लिया. उसके बाद भी जब शख्स ने महिला का पीछा करना नहीं छोड़ा तो उन्होंने थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया. महिला का आरोप है कि आरोपी शख्स बीजेपी का नेता है. महिला ने कहा कि अब जब उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है, तो वह बैंक के हेड ऑफिस में फर्जी शिकायत कर उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है.

शिकायतकर्ता महिला बैंक मैनेजर ने आगे बताया कि पुलिस भी इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. इसलिए उन्होंने एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

दरअसल, कानपुर देहात के SP ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंची महिला बैंक मैनेजर का आरोप है की वो जब अकबरपुर क्षेत्र की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर तैनात थीं, तो उनकी ब्रांच में मनी गुप्ता का सनी ट्रेडर्स के नाम से एकाउंट था .आरोप है कि मनी गुप्ता जबरन उनसे छेड़छाड़ और अभद्रता किया करता था, जिससे तंग आकर उन्होंने अपना ट्रांसफर दूसरे जनपद करवा लिया.

उसके बाद भी जब वो व्यक्ति उन्हें तंग करने से बाज नहीं आया तो परेशान होकर महिला बैंक मैनेजर ने 17 जुलाई को अकबरपुर कोतवाली में छेड़छाड, SC-ST एक्ट साहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया. महिला बैंक मैनेजर का कहना है अब मनी गुप्ता उनके हेड ऑफिस में फर्जी शिकायत कर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है.

महिला बैंक मैनेजर को बदनाम करने का आरोप
पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी मनी गुप्ता ने उन्हें कई बार अपने साथ चलने को कहा. वह उन्हें बार-बार मिलने के लिए बुलाता था. जब महिला ने ऐसा नहीं किया तो वह उन्हें बदनाम करने लग पड़ा. उसने हर तरफ यह बात फैला दी कि वह महिला के घर आता-जाता रहता है और महिला का चरित्र ठीक नहीं है. महिला ने कहा, ”मैंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैंने अपनी ट्रांसफर करवा ली है. बार-बार इतनी दूर से मुझे थाने आना पड़ रहा है और कार्रवाई भी नहीं हो रही. मनी गुप्ता बीजेपी का कोषाध्यक्ष है. वह बहुत पावरफुल है. मैं एसपी से गुहार लगाने आई हूं कि मेरी मदद करें. मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं. ”

उधर, अकबरपुर के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले की अच्छे से जांच की जा रही है. महिला को न्याय जरूर मिलेगा. कार्रवाई जारी है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this