9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की ईमानदारी से तंग आकर 10 पुलों ने आत्महत्या कर...

नीतीश कुमार की ईमानदारी से तंग आकर 10 पुलों ने आत्महत्या कर ली… तेजस्वी ने चाचा पर क्यों बदला रुख?

Published on

पटना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है। तेजस्वी ने बिहार में पुल गिरने की घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार की ईमानदारी से तंग आकर पुल आत्महत्या कर रहे हैं। तेजस्वी ने यह बात एक्स पर एक ट्वीट में कही।

बिहार में पिछले दिनों गिरे कई पुल
बिहार में पिछले कुछ दिनों में कई पुल गिर गए हैं। सीवान, छपरा समेत कई जिलों में छोटे-बड़े पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। राज्य में 18 जून को अररिया, 22 जून को सीवान, 23 जून को मोतिहारी, 27 जून को किशनगंज और 28 जून को मधुबनी में अलग-अलग पुल टूटे थे या बह गए थे। और आज छपरा में पुल टूट गया।

पुल गिरने को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने इन घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, ‘आज बिहार में एक ही दिन में 𝟑 पुल और गिरे। सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से विगत 𝟏𝟓 दिन में बिहार में कुल 𝟗 पुल जल समाधि ले चुके हैं। डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।’राजद नेता ने आगे लिखा- ‘और बिहार में आज का चौथा पुल गिरा। बीजेपी और नीतीश कुमार की बिहार में 18 वर्षों की रिकॉर्डतोड़ ईमानदारी से तंग आकर 15 दिन में अभी समाचार लिखे जाने तक कुल 10 पुलों ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली।’

नीतीश पर तेजस्वी ने क्यों बदला अपना रुख?
तेजस्वी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब नीतीश कुमार ने राजद के साथ जाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। जनवरी में नीतीश कुमार राजद और महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए थे। उस समय से ही तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख अपनाए हुए थे।

माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव के सीएम नीतीश पर नरम रुख की वजह वापसी की उम्मीद थी। उन्हें उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर से राजद के साथ आ सकते हैं। लेकिन 29 जून को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि वह एनडीए के साथ ही रहेंगे।ऐसे में तेजस्वी यादव को पता है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार उनके लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे। ऐसे में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर अपना ‘गियर’ बदल दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this