19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल18 गेंदों में फिफ्टी, 63 गेंदों में शतक... भारत ने बना डाला...

18 गेंदों में फिफ्टी, 63 गेंदों में शतक… भारत ने बना डाला विश्व रिकॉर्ड, वाह रोहित-जायसवाल वाह!

Published on

कानपुर

भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर आउट कर दिया। मोमिनुल हक 107 रन बनाकर नाबाद रह, जबकि बांग्लादेशी पारी 74.2 ओवर में खत्म हो गई। लंच के बाद छह विकेट पर 205 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने 28 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिये। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 जबकि आकाश दीप, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए। इसके भारतीय टीम बैटिंग करने उतरी और उसने सिर्फ 18 ही गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकते हुए इतिहास रच दिया।

जी हां, भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में विस्फोटक बैटिंग करते नजर आए। हसन महमूद के पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 3 चौके ठोककर 12 रन जुटाए तो दूसरे ओवर में कुल 17 रन बने, जिसमें रोहित के बल्ले से 2 छक्के निकले। रोहित शर्मा ने अगले ओवर में एक छक्का मारा तो आखिरी तीन गेंदों में यशस्वी जायसवाल ने छक्का और 2 चौके ठोके।

इस तरह 18 गेंदों में 51 रन बन गए। यह टेस्ट में किसी भी टीम का गेंदों के लिहाज से सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले इसी साल इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में सिर्फ 26 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोककर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। इससे पहले भी इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड था। उसने 1994 में द ओवल ग्राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27, 2002 में श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया किया था।

इससे पहले भारत की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी 33 गेंदों में 2008 में चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ थी। दूसरी ओर, टीम इंडिया ने 11वें ओवर में शतक पूरा किया, जिसके लिए कुल 63 गेंदें खेलीं। यह भारत का टेस्ट में सबसे तेज शतक है। कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंदों में 3 छक्के और एक चौका के दम पर 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरी फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी लगाई।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...