10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामे के बाद मारपीट, साधु-संतों...

प्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामे के बाद मारपीट, साधु-संतों में जमकर चले लात-घूंसे

Published on

प्रयागराज

 अगले साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के मेले की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। लेकिन इसी बीच महाकुंभ के मेले को लेकर अखाड़ों की हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ है। संत महात्माओं में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर थप्पड़, लात-घूंसे भी बरसाए गए।बता दें, महाकुंभ के मेला प्राधिकरण के अखाड़ों की बैठक कार्यालय में होनी थी। लेकिन इन दिनों अखाड़ा परिषद दो गुटों में बटा हुआ हैं। जिसके बाद इस बैठक में दोनों गुटों के पदाधिकारी आमने-सामने आए और वाद-विवाद के बाद मारपीट भी हुई।

इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरी गिरी ने झगड़ा शांत कराया। मेला प्राधिकरण कार्यालय में संतों ने एक-दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए। यह घटना अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और महामंत्री हरी गिरी की उपस्थिति में हुई, जिसमें मेला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक शुरु होने से पहले हंगामा
ये बैठक प्रयागराज मेला प्राधिकरण के ऑफिस में होनी थी। लेकिन संतो के बीच हुई आपसी मारपीट की वजह से बैठक भी नहीं हो सकी। इस बैठक के लिए प्राधिकरण ने अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों को बुलाया था। लेकिन बैठक शुरु होने से पहले हंगामा शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुछ संतो को मामूली चोट भी आई हैं। बता दें, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत के बाद से ही अखाड़ा परिषद दो गुटों में बटा हुआ हैं।

अखाड़ा परिषद ने क्या कहा?
इस मामले में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि जमीन आवंटन को लेकर विवाद है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के लिए जमीन आंवटन को लेकर ही विवाद चल रहा था। वहीं, निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि जब भी कोई मेला होता है, तो जो अखाड़े के पदाधिकारी हैं उन्हें बुलाया जाता हैं। लेकिन ऐसा 2-3 बार हुआ है जब पदाधिकारियों को न बैठाकर दूसरों को बैठाया गया हैं।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...