4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'पहाड़ा याद नहीं था, मैडम ने बच्चों से पिटवाया...', मुजफ्फरनगर केस में...

‘पहाड़ा याद नहीं था, मैडम ने बच्चों से पिटवाया…’, मुजफ्फरनगर केस में टीचर पर FIR

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक शिक्षिका दूसरे बच्चों से एक मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ लगवा रही थी. टीचर ने धर्म के आधार पर टिप्पणी भी की. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. यूपी की सियासत में भी हलचल मच गई. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बच्चे की गलती इतनी थी कि वो पहाड़ा याद करके नहीं आया था.

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने धारा 323, 504 के तहत एक्शन लिया है. इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने कहा कि मैडम ने पिटाई करवाई थी, क्योंकि कुछ गलती कर दी थी मैंने. मुझे पहाड़ा याद नहीं था, इसलिए मुझे बच्चों से पिटवाया. बच्चों से कहा कि मुझे वो आके जोर जोर से मारें. एक घंटे तक मारते रहे मुझे.

दरअसल, यह मामला मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है. यहां स्कूल चलाने वाली टीचर तृप्ता त्यागी एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही थी. इस मामले में मंसूरपुर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. अध्यापिका द्वारा एक छात्र की क्लास के अन्य बच्चों से पिटाई कराने और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की.

वायरल वीडियो में क्या है?
मुजफ्फरनगर में एक मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो में एक शिक्षिका क्लास रूम में चेयर पर बैठी है. वहीं सामने रोता-बिलखता एक मासूम बच्चा है. क्लास में बैठे छात्र एक-एक करके टीचर के आदेश पर खड़े होकर बच्चे को थप्पड़ मारते हैं. सीओ रविशंकर मिश्रा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई गई तो प्रारंभिक तौर पर कुछ तथ्य सामने आए. इसमें महिला टीचर बच्चे को क्लास के अन्य छात्रों से पिटवा रही थी. कुछ आपत्तिजनक बातें भी वीडियो में बोली जा रही हैं.

घटना के बाद बच्चे के पिता ने क्या कहा?
मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव के स्कूल का ये वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है. दरअसल, छात्र होमवर्क करके नहीं लाया था. इसके चलते टीचर ने उसे क्लास के बच्चों पिटवाया. टीचर के सामने बैठे शख्स ने घटना मोबाइल में कैद कर ली. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया. मामला सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल से अपने बच्चे की फीस वापस लेकर बच्चे को स्कूल में नहीं पढ़ाने का मन बना लिया है. छात्रा के पिता ने कहा कि मैडम ने बच्चों का आपस में विवाद कराया है. हमारी फीस वापस दे दी और हम बच्चे को स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे.

राहुल गांधी ने कहा- ये भाजपा का फैलाया हुआ केरोसिन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना- एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता. ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है. बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफरत नहीं, हम सबको मिलकर मोहब्बत सिखानी है.

एकजुट होकर इस नफरत के खिलाफ बोलना होगाः प्रियंका गांधी
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा- ‘हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को कैसा क्लासरूम, कैसा समाज देना चाहते हैं? जहां चांद पर जाने की तकनीक की बातें हों या नफरत की चहारदीवारी खड़ी करने वाली बातें. विकल्प एकदम स्पष्ट है. नफरत तरक्की की सबसे बड़ी दुश्मन है. हमें एकजुट होकर इस नफरत के खिलाफ बोलना होगा- अपने देश के लिए, तरक्की के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...