9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग ने मचाई तबाही, अग्निकांड में...

उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग ने मचाई तबाही, अग्निकांड में 51 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Published on

स्कॉप्जे

उत्तर मैसेडोनिया के कोचानी शहर के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने तबाही मचाई है। आग लगने की घटना से 51 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। मरने और घायल होने वाले ज्यादातर युवा है, जो संगीत कॉन्सर्ट में आए थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा रविवार रात ढ़ाई बजे हुआ है। स्थानीय पॉप ग्रुप के कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी से आग लगी, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। भारी भीड़ होने के चलते चीजें खराब हो गईं और बड़ी संख्या जनहानि हुई। हादसे पर उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्तिजान मिकोस्की ने दुख जताया है।

उत्तर मैसेडोनिया के गृह मंत्री पांचे तोशकोवस्की ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की वजह आतिशबाजी है। नाइटक्लब में मौजूद कुछ युवाओं ने पटाखे चलाए, जिससे छत में आग लग गई और तेजी से फैल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग धुएं में दम घुटने से गिर गए। हादसे के वक्त के वीडियो में लपटों और धुएं के बीच जान बचाने के लिए भागते लोगों को देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री का आया बयान
प्रधानमंत्री ह्रीस्तिजान मिकोस्की ने इस हादसे के बाद एक्स पर लिखा कि मैसेडोनिया के लिए यह एक मुश्किल और बहुत दुख का दिन है। इतने सारे युवाओं की जान का नुकसान पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के दर्द को कम करने और इस मुश्किल घड़ियों में उनकी मदद करने के लिए हर सभी कोशिश करेगी।

हादसे के बाद कोचानी में मातम का माहौल है। मृतकों और घायलों के परिवार अस्पतालों और कोचानी के नगर कार्यालयों के सामने सैकड़ों की तादाद में जमा हैं। लोग अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी पाने के लिए बेचैन हैं। स्थानीय अधिकारी उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। लोगों में दुख और गुस्सा देखा जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध की आग लगने की घटना में संलिप्त्ता बताई गई है। हालांकि गृह मंत्री तोशकोवस्की ने गिरफ्तार व्यक्ति की हादसे में संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...