9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयपहले दादी, फिर पिता, मां, बहन का मर्डर... 4 घंटे कत्लेआम करता...

पहले दादी, फिर पिता, मां, बहन का मर्डर… 4 घंटे कत्लेआम करता रहा युवक

Published on

नई दिल्ली,

कुछ महीने पहले ही रिहैब सेंटर से लौटे 25 साल के एक युवक ने एक एक कर परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. मृतकों में आरोपी के पिता, दादी, मां और बहन शामिल हैं. मामला दिल्ली के पालम इलाके का है. यहां 25 साल के केशव ने इस कत्लेआम की शुरुआत दादी की हत्या से की. केशव ने अपनी दादी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उन्होंने उसे ड्रग्स के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था.

इस मामले में शिकायत करने वाले केशव के चचेरे भाई कुलदीप सैनी ने बताया कि वह अकसर घर से गायब हो जाता था. उन्होंने कहा कि केशव 10 साल से नशे का आदी था. वह 3 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गया था. वह 19 नवंबर को लौट आया था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जब केशव ने अपने घरवालों की हत्या की तब वह नशे में नहीं था.

शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार में पहले झगड़ा हुआ था. उसके पास नौकरी नहीं थी. उसके परिवार के लोग उसे नौकरी करने के लिए कहते थे. इससे वह गुस्से में था. मंगलवार को भी उसने अपनी मां से पैसे मांगे, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा. इसके बाद वह घर से बाहर चला गया. इसके बाद उसकी मां, पिता और बहन भी घर से बाहर नौकरी पर चले गए.

केशव शाम को वापस घर लौटा, उस वक्त उसकी दादी अकेली घर पर थीं. केशव ने शाम 5.30 बजे अपनी दादी से पैसे मांगे, जब उन्होंने देने से इनकार कर दिया. इसके बाद केशव ने उनकी हत्या कर दी. जब शाम 7.30 बजे केशव के पिता दिनेश घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को खोजा. इस दौरान केशव ने चाकू मारकर उनकी भी हत्या कर दी. वह शव को बाथरूम में ले गया.

इसके बाद रात 9 बजे जब केशव की मां दर्शन लौटी, तो उसने उनकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी. रात करीब 9.30 बजे जब केशव की बहन उर्वशी लौटी तो यह सब देखकर चौंक गई. वह मदद के लिए चिल्लाने लगी. तभी केशव ने उसकी भी हत्या कर दी. उर्वशी की आवाज सुनकर कुलदीप वहां पहुंच गया. केशव वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. कुलदीप ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया.

कुलदीप का कहना है कि केशव अकसर घर में लड़ाई झगड़े करता था. वह आए दिन सब को धमकी देता था और मारपीट करता था. पुलिस के मुताबिक, केशव पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि जब वे केशव को गिरफ्तार करके ला रहे थे, तो उसने कुलदीप को भी धमकी दी. उसने कुलदीप से कहा कि तुमने मुझे पकड़वाया है, मैं जेल से आने के बाद तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...