6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलपहले वीजा विवाद फिर बताया 'दुश्मन मुल्क'... अब भारत से माफी मांग...

पहले वीजा विवाद फिर बताया ‘दुश्मन मुल्क’… अब भारत से माफी मांग रहा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली,

भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल जल्द बजने वाला है. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा. मगर इस दौरान फैन्स को सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले घमासान मुकाबले का है.

यह महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम भारत दौरे पर पहुंच गई है. हैदराबाद में टीम का जोरदार स्वागत हुआ, जिसे देख पाकिस्तानी फैन्स भी गदगद हुए हैं. पाकिस्तानी प्लेयर भी भारत की मेहमान नवाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पाकिस्तानी टीम का हुआ जोरदार स्वागत
सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी टीम के स्वागत के वीडियो वायरल हुए. हालांकि, बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने अपना पहला प्रैक्टिस मैच भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेल लिया है. टीम को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है.

मगर मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में टकराएं उससे पहले ही मैदान के बाहर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच में टकराव देखने को मिला है. देखने वाली बात यह है कि लगभग सारे टकराव पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से ही आए हैं.

वर्ल्ड कप से पहले ही शुरू हुई अलग तकरार
इनकी फैन्स ने जमकर आलोचना भी की है. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हर बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से माफी भी मांगनी पड़ी है. इन विवादों में दो सबसे खास और बड़े विवाद रहे हैं.पहला वीजा विवाद और दूसरा पीसीबी चीफ जका अशरफ का ‘दुश्मन मुल्क’ वाला विवादास्पद बयान रहा है. खास बात यह भी है कि इन दोनों ही मामलों में पाकिस्तानी बोर्ड को ही माफी मांगनी पड़ी है. आइए जानते हैं क्या हैं यह दोनों मामले…

वर्ल्ड कप से पहले वीजा विवाद
वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारत समेत कुल 10 टीमें उतरने वाली हैं. इसको लेकर 24 सितंबर तक पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमों को वीजा दे दिया गया था. ऐसे में पाकिस्तानी मीडिया में पीसीबी के हवाले से यह बातें चलने लगी थीं कि भारत उन्हें वीजा देने में देरी कर रहा है. ऐसे में पाकिस्तान टीम की तैयारी में दिक्कतें आ सकती हैं.

25 सितंबर की दोपहर तक भी यही खबरें चल रही थीं. तब तक यही माना जा रहा था कि भारत ही वीजा देने में देरी कर रहा है. मगर इसी शाम को पूरा मामला उलट गया. पाकिस्तान टीम को वीजा मिल गया. इसके बाद अगले दिन पीसीबी की ओर से बयान आया और उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि इस पूरे मामले में भारत की कोई गलती नहीं है.

पीसीबी ने माफी मांगते हुए कहा कि दरअसल, उन्होंने ही वीजा अप्लाई करने में देरी की थी. उन्होंने 19 सितंबर को अप्लाई किया था. ऐसे में पीसीबी ने इतने कम समय में वीजा देने के लिए भारत को धन्यवाद भी दिया. ऐसे में एक बार फिर भारत हीरो बन गया और अपने इस मामले में पीसीबी को माफी मांगनी पड़ गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...