2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बाढ़ ने याद दिला दिए लॉकडाउन वाले दिन, गांव लौटने...

दिल्ली में बाढ़ ने याद दिला दिए लॉकडाउन वाले दिन, गांव लौटने को मजबूर हुए लोग

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास रहने वाले किसान और उनके परिवार को अब ज्यादा राहत मिलने के असार नजर नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि टेंटों में रहने वाले लोग अब अपने गांव की ओर रुख करने की तैयारी में जुए गए हैं। हालांकि चार दिन के बाद मयूर विहार में एंबुलेंस सेवा भेज दी गई है, लेकिन खाने और पीने के लिए अभी भी मशक्क्त करनी पड़ रही है। वहीं समाजसेवी संस्थाएं और स्थानीय लोग खाना देकर जरुर मदद कर रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं
लोगों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी के भी एक या दो टैंकर आ रहे हैं, जबकि यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग हैं। ऐसे में रोजाना धक्का मुक्की होती है। बदायूं यूपी की रहने वाली कुसुम (27) ने बताया कि वह गर्भवती हैं और कभी भी डिलीवरी हो सकती है। दो छोटे बच्चे भी हैं। पानी के लिए लाइन में वह लग नहीं सकती हैं। भारी वजन भी उठा नहीं सकती हैं। यही कारण वह बदायूं जाने की तैयारी कर रहीं हैं। इनके अलावा अशोक मौर्या समेत कई लोग हैं, जिन्होंने गांव जाने का मन बना लिया है।

राहत शिविरों में रह रहे लोगों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश
दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों को शौचालयों तक पहुंच हासिल हो। उन्हें बिजली-पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। आतिशी ने मुख्य सचिव को तत्काल इन समस्याओं को हल करने को कहा। पत्र में आतिशी ने कहा कि राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर शुक्रवार से शिकायतें आ रही हैं, जिनमें पानी और शौचालयों की कमी, बिजली न होना, खाने की खराब क्वॉलिटी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बाढ़ की वजह से उनके घरों से हटाया गया है, वे हमारी जिम्मेदारी हैं और उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया कराए जाने की जरूरत है। आतिशी ने कुमार को राहत शिविरों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शिविरों में रह रहे लोगों को कठिनाई होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कई जगह ट्रैफिक खोला गया
आतिशी ने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर गिरने के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने पानी निकालने, सड़कों की सफाई करने और ट्रैफिक खोलने का काम शुरू कर दिया है। आतिशी ने यह भी कहा कि कश्मीरी गेट, आईएसबीटी और भैरो मार्ग को खोल दिया गया है। दिल्ली में उफान पर बह रही यमुना नदी में शनिवार सुबह जलस्तर घटना शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ही कम हो रहा है। यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी यह सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है कि सड़क और ट्रैफिक सामान्य हो जाए।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...