11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पर बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर,...

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा पानी

Published on

नई दिल्ली ,

देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. राजधानी में यमुना का जलस्तर सुबह 5 बजे तक पल्ला गांव के आसपास के इलाके में 212.70 मीटर तक पहुंच गया है. वहीं दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.41 तक जा पहुंचा है. हालांकि बुधवार रात 11 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 208.08 मीटर हो गया था. इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी.

इस बार यमुना के जलस्तर ने इस रिकार्ड तोड़ दिया है. बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों को खाली करने की चेतावनी जारी की है. जिन इलाकों में ज्यादा खतरा है उनमें बोट क्लब, मोनेस्ट्री मार्केट, पुराने रेलवे ब्रिज के पास नीली छत्री मंदिर, यमुना बाजार, गीता घाट, नीम करोली गौशाला, विश्वकर्मा और खड्डा कॉलोनी, गढ़ी मांडू, मजनू का टीला से वजीराबाद तक का क्षेत्र शामिल है.

वहीं, केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार रात 10 से 11 बजे के बीच स्तर यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचना था, लेकिन ये पहले ही इस डेंजर लेवल को पार कर चुका है. अधिकारियों के मुताबिक पिछले 2 दिनों में दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है, लेकिन अधिकांश पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है.

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के फ्लड मॉनीटरिंग (बाढ़-निगरानी ) पोर्टल के मुताबिक बुधवार सुबह 4 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 207 मीटर के निशान को पार कर गया, जो कि साल 2013 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. जबकि यह रात 11 बजे बढ़कर 208.05 मीटर पर पहुंच गया था. इसके गुरुवार सुबह 8 बजे तक 208.30 तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि यमुना का जलस्तर सुबह 5 बजे तक पल्ला गांव में 212.70 मीटर तक पहुंच गया है.

दुकानों और घरों में घुसा यमुना का पानी
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर डूब क्षेत्र में घरों और दुकानों में पानी घुस गया है. लिहाजा यहां रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि मजनूं का टीला और वज़ीराबाद के बीच के हिस्से सहित रिंग रोड के कुछ हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया हैं. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपने घर खाली करने और वहां चले जाने का आग्रह किया है. वहीं IMD ने अगले 2 दिन में उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से CM की अपील
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों से वहां से हटने का आग्रह करता हूं क्योंकि जल स्तर अचानक बढ़ जाएगा और आपका जीवन खतरे में पड़ सकता है. वहीं केजरीवाल ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में उन्होंने अनुरोध किया कि “यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए”. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा. हमें मिलकर दिल्ली के लोगों को इस स्थिति से बचाना होगा.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...