22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपेशाब पीने, कुत्ते का मल खाने के लिए किया मजबूर, जूते की...

पेशाब पीने, कुत्ते का मल खाने के लिए किया मजबूर, जूते की माला डाल घूमाया, काला जादू के शक में महिला से ये कैसी बर्बरता?

Published on

अमरावती:

महाराष्ट्र में अमरावती जिले के एक गांव में काला जादू करने के संदेह में 77 साल की एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर पिटाई की गई। उसे जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया और लोहे की छड़ से दाग दिया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को यह घटना होने के बाद इस महीने के शुरू में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू ने कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह बुजुर्ग महिला चिखलदारा तालुका के रेत्याखेड़ा गांव की रहने वाली हैं।

कब की है घटना?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 30 दिसंबर को जब महिला घर पर अकेली थीं। तब उनके पड़ोसियों ने यह आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया कि वह काला जादू करती हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्रामीणों ने कथित रूप से महिला को लाठी से पीटा और उन्हें थप्पड़-घूसे मारे। उनके हाथ-पैर पर लोह की छड़ से दाग भी दिया।

पेशाब पीने के लिए मजबूर
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला को पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने के लिए मजबूर किया गया। उसके बाद गले में जूते-चप्पल की माला डालकर उन्हें घूमाया गया। काम के सिलसिले में दूसरी जगह गए महिला के बेटे और बहु को पांच जनवरी को इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने क्या कहा?
अमरावती के एसपी विशाल आनंद ने कहा कि यह घटना गंभीर है और उन्होंने शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि रेत्याखेड़ा गांव जंगल के अंदरूनी क्षेत्र में है और घटना की पुष्टि के लिए एक पुलिस अधिकारी को भेजा गया है और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की भी पुष्टि की जायेगी कि जिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, क्या उस थाने ने इस घटना को छिपाने का प्रयत्न किया और यदि ऐसी कोई चूक/खामी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट भाषा)

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this