9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमसाले भूल जाइए, 527 भारतीय उत्पादों में कैंसर फैलाने वाला केमिकल, यूरोपीय...

मसाले भूल जाइए, 527 भारतीय उत्पादों में कैंसर फैलाने वाला केमिकल, यूरोपीय यूनियन को मिला सबूत

Published on

ब्रसेल्स

भारत के मसालों की चर्चा यूं तो सदियों से पूरी दुनिया में होती रही है लेकिन इस बार ये जरा अलग वजह से सुर्खियों में बने हैं। भारतीय कंपनियों के चार मसालों में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल मिलने के बाद सिंगापुर और हांगकांग में इसके इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि इन मसालों में एथिलीन ऑक्साइड नामक तत्व पाया गया है, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। चेतावनी जारी होने के बाद भारतीय मसालों पर बहस तेज हो गई है। इस बीच एक नई जानकारी सामने आई है कि जिस एथिलीन ऑक्साइड की वजह से भारतीय मसालों के खिलाफ सिंगापुर और हांगकांग में एक्शन लिया गया है, यूरोप जाने वाले भारतीय उत्पादों में भी ये केमिकल रूटीन तौर पर पाया जाता रहा है।

यूरोपीय फूड सेफ्टी अथॉरिटी की जांच में लगातार भारतीय उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड नामक पदार्थ मिलता रहा है, लेकिन इस केमिकल के इस्तेमाल में रोक के लिए यूरोपीय एजेंसी ने कोई उपाय नहीं किए। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सितम्बर 2020 से अप्रैल 2024 के बीच यूरोपीय यूनियन के अंदर खाद्य सुरक्षा प्राधिकरणों ने भारत से जुड़े 527 उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा पाई है। इन उत्पादों में अखरोट और तिल के बीज (313), औषिध और मसाले (60), खाद्य पदार्थ (48) और अन्य खाने वाले उत्पाद (34) शामिल हैं। इन उत्पादों में से 87 खेप को बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया जबकि अधिकांश को बाद में बाजार से हटा दिया गया।

क्या है एथिलीन ऑक्साइड?
एथिलीन ऑक्साइड एक रंगीन गैस होती है, जिसका इस्तेमाल पेस्टीसाइड के तौर पर किया जाता है। हालांकि, इस केमिकल को मूलरूप से मेडिकल उपकरणों को स्टर्लाइज करने के लिए बनाया गया था। बताया जाता है कि एथिलीन ऑक्साइड के संपर्क में आने से लिंफोमा और ल्यूकेमिया समेत दूसरे कैंसर होने का खतरा हो सकता है।

332 उत्पादों का भारत से सीधा संबंध
रैपिड अलर्ट सिस्टम फॉर फूड एंड फीड (RASFF) एक ऑनलाइन सिस्टम है, जो यूरोपीय देशों में खाद्य सुरक्षा के मानकों पर नजर रखती है। इसका डेटा बताता है कि 525 खाद्य उत्पादों और दो फीड उत्पादों में केमिकल पाया गया है। इनमें 332 उत्पाद ऐसे हैं, जिनका भारत से सीधा संबंध है, जबकि बाकी में दूसरे देशों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रमैया एडवांस्ड टेस्टिंग लैब्स के सीओओ यूबिन जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि एथिलीन ऑक्साइड के सीधे संपर्क के अलावा उपभोक्ता दो और केमिकल के प्रति संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा, इनमें से सबसे खतरनाक एथिलीन ग्लाइकोल है, जिसकी कफ सिरप में मौजूदगी अफ्रीका में बच्चों की मौत की वजह बनी थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...